Bihar

बिहार: बचपन में नीम के पेड़ के नीचे बोरा बिछाकर करते थे पढ़ाई, अभिनेता पंकज त्रिपाठी बोले- उस स्कूल को संवारने आया हूं

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म एक्टर पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपने पैतृक गांव गोपालगंज में है। वे यहां पर अपने गांव की उस स्कूल के हालात को बदलने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। जिस स्कूल में उन्होंने और उनके पिता ने बचपन में पढ़ाई की थी।

दरअसल बॉलीवुड के मशहूर फिल्म एक्टर पंकज त्रिपाठी अपने पैतृक गांव गोपालगंज के बेलसंड गांव के हायर सेकंडरी स्कूल को गोद लिया है। इस स्कूल को पंकज त्रिपाठी के पिता के नाम से संचालित संस्था पंडित बनारसी तिवारी हेमंती देवी फाउंडेशन के द्वारा इस गांव को गोद लिया गया है। इस संस्था के द्वारा ही बेलसंड गांव की इस स्कूल का जीर्णोधार किया जा रहा है।पंकज त्रिपाठी ने बताया की बचपन में यहां पर स्कूल का अपना कोई भवन नहीं था। सिर्फ नीम का पेड़ था। और इसी पेड़ के नीचे वे यहां पर पढ़ाई करते थे।

पंकज त्रिपाठी ने अपने बचपन के दिनों की जिक्र करते हुए कहा कि वे घर से जूट का बोरा लेकर आते थे। यहां खुले आसमान के नीचे फर्श पर बैठकर पढ़ाई करते थे। आज इसी स्कूल की बदौलत वे बॉलीवुड में लगातार कई सफल फिल्मों में अभिनय कर रहे हैं। पंकज त्रिपाठी ने कहा कि इस गांव की मिट्टी से निकलकर वे बॉलीवुड में अपना और अपने गांव का नाम रोशन कर रहे हैं। उनकी इच्छा है कि इस स्कूल के हालात को बदला जाए। इस स्कूल के भवन का जीर्णोद्धार पंकज त्रिपाठी के पिता के नाम से संचालित संस्था पंडित बनारसी तिवारी हेमंती देवी फाउंडेशन के द्वारा किया गया है। इस स्कूल के चारदीवारी और कमरों का रंग रोगन किया गया है। उसका मरम्मती किया गया है। स्कूल में सोलर सिस्टम से बिजली सप्लाई की जा रही है। इसके अलावा सभी कमरों में पंखे और बच्चो को स्पोर्ट्स किट उपलब्ध कराए जा रहे है।

पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उनके अनुरोध पर बर्जर पेंट के मालिक के द्वारा इस स्कूल के चारदीवारी और पूरे भवन की पेंटिंग भी कराई गई है। पंकज त्रिपाठी ने कहा कि वे चाहते हैं कि इस स्कूल के बच्चे भी अपने गांव और राज्य से बाहर निकल कर अपने प्रतिभा का परिचय दें।उन्होंने कहा कि गोपालगंज के डीएम के द्वारा कुछ महीने पूर्व गौरव ऐप का उद्घाटन किया गया था। इस ऐप के ही माध्यम से वे अपने गांव की मिट्टी से जुड़कर अपने गांव के स्कूल और गांव का विकास करना चाहते थे।

इस मौके पर डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने भी पंकज त्रिपाठी का आभार प्रकट किया। डीएम ने कहा कि पंकज त्रिपाठी मिट्टी से जुड़े हुए अभिनेता है। उनके बातों में गोपालगंज और बिहार की कल्चर यहां की भाषा और परंपरा झलकती है। डीएम ने कहा कि पंकज त्रिपाठी इस गांव के लिए कुछ करना चाहते हैं। पंकज त्रिपाठी ऐसे अभिनेता है जो गोपालगंज और बिहार के लिए बड़ी उपलब्धि है। पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उनकी आने वाली 7 फिल्में है। जो 2023 में दर्शकों के बीच में आएंगी। लेकिन वे इस समय फिल्मों के बारे में बात नहीं करना चाहते हैं। सिर्फ अपने गांव के विकास और बच्चों के उज्जवल भविष्य को लेकर वे यहां पर आए हुए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

8 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

8 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

9 घंटे ago

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

14 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

15 घंटे ago