Bihar

बक्सर में किसानों पर लाठी पड़ी तो राजनीति की रोटी सेंकने पहुंचे अश्विनी चौबे, गुस्साए लोगों ने किया पथराव; दौड़ाया

बिहार के बक्सर जिले में मुआवजे की मांग कर रहे किसानों का प्रदर्शन उग्र हो गया है। बता दें कि गुरुवार (12 जनवरी) को केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के काफिले पर पथराव किया गया। बता दें कि अश्विनी चौबे मुआवजे की मांग करने वाले किसानों से मुलाकात करने गये। लेकिन उनके मौके पर पहुंचने पर प्रदर्शनकारी किसान उग्र हो गए और काफिले के आसपास मुर्दाबाद की नारेबाजी की। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसको विरोध कर लोगों ने काफिला का कुछ देर तक पीछा भी किया।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री चौबे बुधवार को बक्सर-चौसा के बनारपुर पहुंचे थे। यहां चौबे थर्मल पावर प्लांट पर आगजनी के बाद किसानों से बातचीत करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कुछ किसानों से बात भी की लेकिन तभी वहां भीड़ उग्र हो गई और चौबे के खिलाफ नारेबाजी करने लगी। मालूम हो कि चौबे बक्सर से लोकसभा सांसद और मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री भी हैं।

दरअसल लोग इस बात से नाराज थे किसान यहां करीब तीन महीने से मुआवजे के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। तब बक्सर के सांसद और केंद्रीय मंत्री ने उनकी सुध नहीं ली। मंगलवार रात जब किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया तब वह राजनीतिक रोटी सेंकने पहुंच गए।

किसानों की क्या है नाराजगी:

दरअसल बिहार के बक्सर जिले में चौसा गांव में सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) के थर्मल पावर प्लांट के लिए जमीन का अधिग्रहण किया गया है। हालांकि किसान इस अधिग्रहण के लिए उचित मुआवजे की मांग रहे हैं। इसको लेकर उनका प्रदर्शन चल रहा है। इस बीच मंगलवार (10 जनवरी) की देर रात पुलिस ने घर में घुसकर प्रदर्शन कर रहे किसानों लाठीचार्ज भी किया था।

अश्विनी चौबे ने उठाया लाठीचार्ज पर सवाल:

इस लाठीचार्ज को लेकर जब नीतीश कुमार से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने 12 जनवरी को हमला बोलते हुए कहा, “CM और उप मुख्यमंत्री कहते हैं कि हमें इसकी जानकारी नहीं है, तो फिर सरकार कौन चला रहा है? आपकी जांच प्रक्रिया कहां है? बक्सर में आग लग गई, मां-बहनों पर लाठियां बरसाई गई पूरी दुनिया ने देखा और वे कहते हैं कि उन्हें नहीं पता।”

बनारपुर पहुंचे अश्विनी चौबे ने बिहार सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा, “वीडियो (बक्सर लाठीचार्ज की घटना) को वायरल हुए 24 घंटे से अधिक हो गए हैं, फिर भी चाचा धृतराष्ट्र कुमार और भतीजे का कहना है कि उन्हें इस घटना के बारे में पता नहीं है। वे झूठे हैं। किसानों पर झूठे मुकदमे क्यों ठोके गए? अगर किसानों पर लाठियां बरसाई गईं तो हम चुप नहीं बैठेंगे।”

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

5 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

7 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

18 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

18 घंटे ago