Bihar

बिहार में 5G: पटना के बाद अब एयरटेल ने मुजफ्फरपुर, भागलपुर और बोधगया में सेवा दी

नवंबर अंत में बिहार की राजधानी पटना से 5जी की सुविधा शुरू करने वाले एयरटेल ने 13 जनवरी को इसका विस्तार राज्य के तीन और शहरों में कर दिया है। अब मुजफ्फरपुर, भागलपुर और बोधगया में एयरटेल 5G की सुविधा मिलने लगेगी। जिन मोबाइल डिवाइस में 5G की सुविधा है, उसमें सेटिंग्स का बदलाव कर 5G नेटवर्क की सुविधा ले जा सकेगी। फिलहाल 5G सुविधा लेने के लिए किसी अतिरिक्त शुल्क के भुगतान की जरूरत नहीं पड़ेगी। पोस्टपेड और प्रीपेड जिन भी ग्राहकों के पास 5G इनेबल्ड मोबाइल हैंडसेट होगा, वह इसकी सुविधा ले सकेंगे।

एयरटेल के बिहार, झारखंड और उड़ीसा के सीईओ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि 4G से 20 से 30 गुना अधिक गति के साथ यह नेटवर्क ultra-fast सुविधा देगा। गेमिंग मल्टीपल चैट, इंस्टेंट फोटो अपलोड और एचडी वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए 5G वरदान साबित होगा।

नए शहरों में कहां मिलेगा अभी यह नेटवर्क, जानें

मुजफ्फरपुर

मिठनपुरा, मोतीझील, ब्रह्मपुरा, जुरन छपरा, रामदयालु, एमआईटी, एसकेएमसीएच, चक्कर मैदान, बैरिया, सुतापट्टी, छाता चौक, गोबरशाही, खबरा
बोध गया

कालचक्र मैदान, महाबोधि मंदिर, पचहटी, रॉयल रेजिडेंसी, बोधगया अस्पताल, दोमुहान रोड

भागलपुर

कचहरी चौक, खलीफाबाद चौक, सराय, एसएम कॉलेज, तिलकामांझी चौक, उर्दू बाजार, यूनिवर्सिटी रोड, नाथ

फोन में ऐसे एक्टिवेट करें एयरटेल 5G नेटवर्क

5जी इनेबल्ड मोबाइल हैंडसेट है तो 5G नेवटर्क एक्टिवेट करने के लिए सेटिंग्स में जाएं। मोबाइल नेटवर्क पर टैप करें और इंटरनेट के लिए सिम चुनें। पसंदीदा नेटवर्क प्रकार में 5G को सेट करना होगा। इतना करते ही आप एयरटेल 5G का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

होली मिशन हाई स्कूल में 39वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को 39वाँ…

39 मिनट ago

समस्तीपुर के विशाल का बृजे यूनिवर्सिटी ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में शोध रिसर्च के लिए किया गया चयन

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर प्रखंड के रहिमाबाद निवासी स्व. रामचंद्र शर्मा के पौत्र एवं संजीव कुमार…

2 घंटे ago

बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक विकास की भी जरूरत : रौशन कुशवाहा

समस्तीपुर/वारिसनगर : वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत मोगलानी चक स्थित मार्क इंटरनेशनल स्कूल का पांचवा स्थापना दिवस…

2 घंटे ago

बिहार में सुरक्षित कौन? बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर की मां के हीरे के गहने और कीमती घड़ी चोरी, थाने पहुंचा मामला

बिहार के दरभंगा जिले में बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के परिवार को झटका लगा है.…

2 घंटे ago

फरार चल रहे शराब कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक…

12 घंटे ago