Bihar

बिहार: 5 साल में 35 बार भागी पत्नी, 7 महीने पहले बेटे को ब्लेड मारकर भागी थी, पति पोस्टर से मांग रहा मदद

बिहार के कैमूर में एक महिला अपने पति को छोड़कर 30-35 बार भाग चुकी है. परेशान पति दो बच्चों को लेकर भीख मांगकर किसी तरह पेट पाल रहा है. मामला जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के डहरक गांव का है. कृष्ण मुरारी गुप्ता का एक चार साल का बेटे और एक छह महीने की बेटी है. नौकरी छोड़ सड़क पर बैनर लेकर बच्चों के साथ भीख मांग रहे हैं. बैनकर देखकर गुरुवार को जब मीडिया ने कुछ सवाल किए तब पूरी बात बताई. कहा कि वह आत्महत्या कर लेंगे.

पूरा मामला बताते हुए कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कहा कि 17 नवंबर 2017 को उनकी शादी हुई थी. उन्होंने अपनी पसंद की लड़की से शादी की थी. लड़की कैमूर के नुआंव गांव की रहने वाली है. कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कहा कि वह मुंबई में एक बड़े अस्पातल में काम करते थे. पहले कोर्ट में और फिर बाद में मंदिर में शादी की थी. कुछ दिनों के बाद पत्नी से विवाद होने लगा. दो बच्चे हुए. बाद में उन पर दहेज प्रताड़ना का केस कर दिया गया.

यह मामला उस समय एसपी तक भी पहुंचा था. एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गहनता से जांच की और पति-पत्नी को पुनः मिला दिया. यह बात नहीं बनी और पत्नी विवाद होने की वजह से भाग गई. कृष्ण गुप्ता ने कहा कि उनकी पत्नी 30-35 बार फरार हो चुकी है. वह अपना काम छोड़कर इन दोनों बच्चों की परवरिश करने में लगे हैं.

साथ में कोई नहीं रहता

कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि उनके साथ उनके माता-पिता नहीं रहते हैं. बच्चों को देखने वाला घर पर कोई नहीं है. माता-पिता औरंगाबाद में रहते हैं. पिता बीमार रहते हैं. शादी अपनी मर्जी से करने के बाद माता-पिता ने कह दिया था घर से अलग हो जाने के लिए.

“शौक नहीं मजबूरी है, दो बच्चों की परवरिश जरूर है. देना है तो काम दीजिए नहीं तो दान दीजिए.” बैनर पर यही लाइन के साथ बच्चों के साथ कृष्ण मुरारी गुप्ता सड़क पर भीख मांग रहे हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने कोरोना काल से लेकर अब तक मदद की है. बहुत सारे ऐसे भी थानाध्यक्ष आए जो बेटा-बेटी के लिए दूध भी उपलब्ध कराते थे. अब बच्चों के साथ भीख मांगते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

43 मिनट ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

4 घंटे ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

10 घंटे ago