Bihar

अच्छी पहल: बिहार में प्रारंभिक स्कूलों के लिए चयनित 41772 शिक्षकों को शिक्षा विभाग देगा विशेष ट्रेनिंग

प्रदेश के प्रारंभिक स्कूलों में नव नियुक्त कुल 41772 शिक्षकों को शिक्षा विभाग विशेष प्रारंभिक ट्रेनिंग देने जा रहा है. ट्रेनिंग एससीइआरटी देगी. यह प्रशिक्षण राज्य के शिक्षण शिक्षा संस्थानों में कराया जायेगा. नव नियुक्त प्रशिक्षण जनवरी माह के प्रथम सप्ताह से ही शुरू किया जाना है.

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक नव नियुक्त इन शिक्षकों को यह ट्रेनिंग 50-50 के बैच में करायी जायेगा. ताकि बच्चों की पढ़ाई पर असर नहीं पड़े. यह प्रशिक्षण जिलेवार कराये जायेंगे. शिक्षा सचिव ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को सलाह दी है कि बैच में एक स्कूल के एक ही शिक्षक को जगह दी जाये.

नव नियुक्त शिक्षकों को दी जाएगी ट्रेनिंग

इन नव नियुक्त शिक्षकों की ट्रेनिंग के लिए भारत सरकार ने विशेष राशि भी दी है. यह राशि समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्वीकृत बजट में दी गयी है. आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस तरह की ट्रेनिंग में शिक्षण से जुड़े प्राध्यापक नव नियुक्त शिक्षकों को पढ़ाने की ट्रेनिंग देंगे. बतायेंगे कि बच्चों से किस तरह बेहतर वर्ताव करते हुए पढ़ाना है. इस तरह की ट्रेनिंग अनिवार्य की है. ट्रेनिंग के दौरान ही नव नियुक्त शिक्षकों को विभागीय नियम और कायदों की औपचारिक जानकारी दी जायेगी. इस तरह की ट्रेनिंग अनिवार्य की गयी है. यह ट्रेनिंग पांच दिनों की होती है.

Avinash Roy

Recent Posts

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

19 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

31 मिनट ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

11 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

11 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

12 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

12 घंटे ago