बिहार के मुजफ्फरपुर मे गश्ती के दौरान वाहनों को घेरकर वसूली करने का वीडियो सामने आया। वीडियो साहेबगंज इलाके के राजमार्ग की है। जहां गस्ति के दौरान एक पुलिस जवान वाहनों को घेरकर वसूली करते नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सोहबगंज थाने में पोस्टेड होमगार्ड जवान को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है।
गिरफ्तार किया गया होमगार्ड जवान हरिनारायण तिवारी है। उसेको न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजने की कवायद की जा रही है। आरोपित जवान सरैया के नीरपुर गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही के लिए होमगार्ड कमांडेंट को भी पत्र भेजा गया है। बताया जा रहा है की साहेबगंज थाने में 14 जनवरी को एसआई सुरेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में गश्ती दल निकला था।
इसमें होमगार्ड जवान हरिनारायण तिवारी भी शामिल था। वीडियो में साफ दिख रहा है कि ट्रैक्टर को सामने से डंडा दिखाकर उक्त होमगार्ड जवान रोक रहा है। ट्रैक्टर पर बैठा व्यक्ति ही इसका वीडियो बना रहा है। डंडा दिखाकर ट्रैक्टर को होमगार्ड जवान तब तक घेरे रहा जब तक उसके हाथ में ट्रैक्टर चालक ने नोट नहीं थमा दिया। सामने गश्ती दल की जीप खड़ी वीडियो में दिख रही है। इसका चालक भी यह सब देख रहा है। गश्ती जीप पर पुलिस अधिकारी या अन्य जवान नहीं दिख रहे हैं।
जांच में स्पष्ट हुआ है कि आरोपित जवान ने ट्रैक्टर को घेरकर उसके चालक से 10 रुपये की वसूली की थी। ट्रैक्टर को क्यों घेरा गया इसका कारण उसने स्पष्ट नहीं किया है।
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…
आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…
चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…
बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…
बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने चार…