Bihar

बिहार का ये शख्स रातों-रात बना करोड़पति, ड्रीम 11 ने खोल दी DJ संचालक की ‘बंद’ किस्मत

कहते हैं कि किस्मत कब किसका साथ दे यह कोई नहीं जानता और जब किस्मत साथ देता है तो लोगों के दिन बदल जाते हैं. कुछ ऐसा ही कहानी नवादा में देखने को मिली, जहां एक साधारण घर के लड़के का जैसे ही किस्मत ने साथ दिया तो उसने सीधे एक बार में एक करोड़ रुपये जीत लिए. दरअसल नवादा के युवक ने ड्रीम 11 (Dream 11) नाम के प्लेइंग ऐप पर क्रिकेट गेम खेलकर एक करोड़ की राशि जीती है.

नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के पिपरा खुर्द गांव निवासी स्व बलेस्वर राम के पुत्र राजू राम ने ड्रीम 11 में एक करोड़ की राशि जीती है, जिसके बाद उसके घर में खुशी का माहौल है. राजू अपने गांव में ही डीजे संचालन का काम करते हैं और छोटी सी दुकान भी चलाते हैं. मगर रातों-रात उनकी किस्मत बदली और अब वह एक करोड़ के मालिक बन गए हैं.

डेढ़ साल से खेल रहे थे ड्रीम 11 प्लेइंग

राजू ने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से ड्रीम 11 प्लेइंग ऐप में गेम खेल रहे थे. वह लगभग 85000 रुपये अबतक इस गेम में लगा चुके थे. समय-समय पर वह मामूली राशि भी जीते थे मगर किस्मत ने उनका साथ दिया और गेम टैली बोर्ड में नंबर वन का रैंक हासिल कर एक करोड़ रूपया जीत लिया. जिस वक्त वो गेम खेल रहे थे उस वक़्त लगभग 35 लाख लोग एक साथ उस गेम को खेल रहे थे. उन्होंने ब्रिस्बेन हीट और सिडनी थंडर टीम से खिलाड़ियों को चुनकर टीम बनाई और जीत हासिल कर एक करोड़ जीत लिए.

परिवार के लोगों को नहीं हो रहा था यकीन 

राशि जीतने के बाद उन्हें और उनके परिवार वालों को तनिक भी विश्वास नहीं हो रहा था. मगर जैसे ही वॉलेट में उनकी जीती हुई राशि आ गई तो सभी ने के चेहरे खिल उठे. राजू ने बताया कि वह डीजे का छोटा सा व्यापार करते हैं और अब उस जीते हुए पैसे से अपना व्यापार बढ़ाएंगे. फिलहाल राजू के प्लेइंग वॉलेट में टैक्स की राशि काटकर 70 लाख की राशि क्रेडिट कर दी गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

4 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

7 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

13 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

13 घंटे ago