Bihar

बिहार में यहां मिल रही 1 हजार में बाइक, 2 हजार में स्कूटी और 18 हजार में कार, जानें कैसे खरीदे

आप सस्ते दाम पर गाड़ियां खरीदना चाहते हैं तो तो यह खबर आपके लिए ही है. शराबबंदी वाले बिहार में हजार रुपए में ही पुरानी बाइक मिल जाएगी. यदि कार और ट्रक-बस लेना चाहते हैं तो इन गाड़ियों को भी सस्ते दाम पर सरकार बेच रही है. लेकिन, इसके लिए पहले आवेदन करना होगा और फिर नीलामी की प्रक्रिया से गुजरना होगा.

सारण में जहरीली शराबकांड के बाद मद्य निषेध विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के. पाठक ने शराब के साथ पकड़ी गई वाहनों को नीलाम करने का आदेश दिया है. गोपालगंज में हाल के दिनों में उत्पाद विभाग और पुलिस ने अभियान चलाकर सैकड़ों लग्जरी गाड़ियां, बाइक, स्कूटी, ट्रक व बस को जब्त किया है. कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद 113 वाहनों की नीलामी के लिए सूची के साथ रेट लिस्ट जारी किए गए हैं.

ये है नीलामी प्रक्रिया

गोपालगंज में उत्पाद विभाग ने 113 वाहनों की सूची और नीलामी के रेट जारी कर दिए हैं. जिस वाहन को लेना होगा, उसके लिए विभाग के नाम से निर्धारित रेट की 20 फीसद रकम का डिमांड ड्राफ्ट और आवेदन उत्पाद विभाग के कार्यालय में जमा करना होगा. आवेदन करनेवाले को 28 दिसंबर को बोली प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा और जो आवेदक सबसे अधिक बोली लगाएगा, उसे ही वाहन दिया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

7 घंटे ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

7 घंटे ago

बिहार में भाजपा से सीएम कौन, नीतीश राज्यसभा गए तो सम्राट, नित्यानंद या कोई और मुख्यमंत्री?

बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…

11 घंटे ago

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

16 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

16 घंटे ago