Bihar

तेजस्वी यादव बोले- नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के समधी के घर 108 कार्टून शराब मिलना गंभीर बात

बिहार के सारण (छपरा) में जहरीली शराब से 50 से अधिक मौतों के बाद सड़क से सदन तक संग्राम मचा हुआ है. बीजेपी लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर है. बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र में भी इसको लेकर जमकर हंगामा हो रहा है. इस बीच बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज पटना से पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के लिए रवाना हो गये हैं. यहां तेजस्वी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मीटिंग में भाग लेंगे. इसमें बिहार के वित्त मंत्री विजय चौधरी भी शामिल होंगे. इस दौरान तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और नेता प्रतिपक्ष पर बड़ा आरोप भी लगाया.

कोलकाता रवाना होने के दौरान तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा बिहार में जहां पर भी शराब की घटनाएं सामने आ रही हैं, वहां पर कार्रवाई भी हो रही है. कोई किसी को बताकर शराब पीने नहीं जाता है, जनता को जागरुक बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में जो शराब मिल रही है, वो उत्तर प्रदेश और हरियाणा से हैं, जहां पर बीजेपी की सरकार है, उस पर बीजेपी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझे सदन में यह जानकारी मिली है कि नेता प्रतिपक्ष के समधी के घर से 108 कार्टन शराब बरामद हुए हैं. यह गंभीर बात है. उन्होंने कहा कि सदन में जहरीली शराबकांड में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा को बहुत समय दिया. आज उन्हें 10 मीनट अतिरिक्त दिया गया, लेकिन वे खुद ही भाग गये. दरअसल कोलकाता में ईस्ट जोन के मुख्यमंत्रियों की बैठक हो रही है. जिसमें बिहार के वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे. केंद्र सरकार के साथ क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ाने के मामले पर चर्चा होगी.

बता दें कि सारण में जहरीली शराब से हुई मौत पर बिहार में सियासी सरगर्मी तेज है. बीजेपी विधानसभा-विधान परिषद से लेकर सड़कों तक सरकार को घेर रही है. 48 घंटे के अंदर मौत का आंकड़ा 57 तक पहुंच गया है. फिलहाल गुरुवार तक जिला प्रशासन ने 26 मौतों की पुष्टि संदिग्ध पदार्थ पीने की वजह से की है. बीजेपी ने सदन का वॉकआउट कर राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा. वहीं इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तस्करी करने वाले 200 धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

5 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

6 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

6 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

6 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

12 घंटे ago