Bihar

तेजस्वी यादव को कब मुख्यमंत्री बनाएंगे नीतीश, क्या सितंबर में कही जगदानंद सिंह की बात 2023 में सच होगी ?

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने गृह जिले नालंदा में तेजस्वी यादव को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। नीतीश ने कहा कि हमने काफी काम किया, अब तेजस्वी आगे करते रहेंगे। आपलोग अब इन्हें आगे बढ़ाएं। नीतीश ने तेजस्वी को अपना उत्तराधिकारी घोषित करने के साथ ही लोगों से अपील कर सहमति ली। इस दौरान तेजस्वी काफी भावुक हो गए।

बता दें कि इसी वर्ष सितंबर माह में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा था कि तेजस्वी यादव 2023 में मुख्यमंत्री होंगे। नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनेंगे और देश का नेतृत्व करेंगे। जगदानंद सिंह ने कहा था कि नीतीश कुमार ने जो घोषणा की है, उसके अनुसार हमें लगता है कि वे 2022 बीतने के बाद देश की लड़ाई लड़ेंगे और 2023 में बिहार के भविष्य की लड़ाई तेजस्वी के हाथों के सौंप देंगे। सीएम पद के साथ ही तेजस्वी बिहार की कमान संभालेंगे।

सोमवार को नीतीश कुमार ने कहा कि हमने कभी समाज जोड़ने से इतर की बात सोची भी नहीं। जबकि, ‘वे लोग’ दिन-रात आपसी भाईचारे को मिटाने पर तूले रहते हैं। जब तेजस्वी मेरे कार्यों को आगे बढ़ाएंगे, तब वे और अधिक सक्रिय हो जाएंगे। जाति, मजहब, संप्रदाय, धर्म व अन्य वर्गों में बांटने की कोशिश जी-जान से करेंगे। लेकिन, आपलोग इस भूल-भुलैया में न आइयेगा। वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें केन्द्र से थोड़ी भी मदद मिल जाये तो बिहार को उन पांच राज्यों में ला खड़ा करूंगा, जो विकसित हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले भी बोल चुके हैं कि अब तेजस्वी यादव को ही आगे बढ़ाना है। नीतीश कुमार नई पीढ़ी को अब आगे बढ़ाना चाहते हैं, ऐसा वो पहले भी जगजाहिर कर चुके हैं। पटना में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने तेजस्वी यादव को देखते हुए कहा था कि इन लोगों को आगे बढ़ाना है, हमें अपने लिए कुछ नहीं चाहिए। वहीं, नालंदा में एक बार फिर नीतीश कुमार ने इस बात को दोहराया है। इससे कयास लगाया जा सकता है कि जेडीयू का भी भविष्य तेजस्वी यादव ही होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

रेलवे का पटना से लेकर समस्तीपुर तक दिखा एक्शन, 4 लाख से अधिक बेटिकट यात्रियों से वसूले 31 करोड़ 55 लाख रुपये

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में अधिकारियों…

2 घंटे ago

5वें चरण में वोटिंग से पहले कांग्रेस में बड़ी टूट, MLA विजय शंकर दुबे के बेटे सहित कई नेताओं ने ज्वाइन की BJP

लोकसभा चुनाव के बीच बिहार कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है. महाराजगंज के…

4 घंटे ago

बिहार में मानसून की इस दिन होगी एंट्री, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दी बड़ी जानकारी..

बिहार में मानसून कब दस्तक देगी. इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से संभावित तारीख…

5 घंटे ago

बिहार: मदरसे में बम धमाका, गेंद समझकर छात्र ने उठाया, मौलाना ने की फेंकने की कोशिश तो हुआ विस्फोट, दोनों घायल

बिहार के छपरा जिले में गरखा के मोतीराजपुर में मदरसा के पास बम बनाते समय…

6 घंटे ago

DRM कार्यालय से ड्युटी खत्म कर घर जा रही महिला कर्मी के गले से लाखों रुपए के सोने के चेन की छिनतई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- समस्तीपुर डीआरएम कार्यालय से ड्यूटी खत्म…

9 घंटे ago

बिहार के स्कूली बच्चों को मिड डे मील में अब दूध भी मिलेगा, जानिए कब से लागू होगी यह व्यवस्था

बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है। स्कूली बच्चों…

9 घंटे ago