बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही कल 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. इसके बाद सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में महागठबंधन की बैठक विधानसभा के सेंट्रल हॉल में हुई. महागठबंधन की बैठक के बाद नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया है. सीएम नीतीश ने कहा कि 2025 का विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. सीएम नीतीश ने साफ कह दिया कि 2025 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव को आगे करना है. यानी कि अब तेजस्वी की अगुवाई में 2025 का विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा. सोमवार को नालंदा में दंत चिकित्सा हॉस्पिटल का उद्घाटन के मौके पर सीएम नीतीश ने तेजस्वी यादव को और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया था.
दरअसल सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में महागठबंधन की बैठक विधानसभा के सेंट्रल हॉल में हुई. जिसमें सदन की कार्यवाही को लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया. सीएम ने महागठबंधन के सभी सदस्यों को मौजूद रहने का निर्देश दिया. मीटिंग में जदयू, राजद कांग्रेस, लेफ्ट की सभी पार्टियों के विधायकों और MLC ने भाग लिया. बैठक के बाद नीतीश कुमार ने साफ तौर पर कहा कि 2025 विधानसभा का चुनाव उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. वहीं बैठक में नीतीश कुमार ने शराबबंदी के खिलाफ बोलने वाले सभी नेताओं को चेताया और कहा कि सबके समर्थन से शराबबंदी हुई थी.
वहीं जदयू समेत महागठबंधन की ओर से लगातार सीएम नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद का दावेदार बताया जा रहा है. वहीं पटना में रविवार को जेडीयू के खुला अधिवेशन में जदयू नेताओं ने नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया. इसको लेकर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री पद का दावेदार नहीं हूं. उन्होंने कहा कि हम सब चाहते हैं कि बीजेपी को सत्ता से हटाया जाए. वहीं शराबबंदी पर सीएम नीतीश ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि शराबबंदी पर कांग्रेस नेताओं का बयान आते रहता है. सीएम ने कहा कि शराबबंदी को लागू करने की जिम्मेदारी कांग्रेस की थी. सबके समर्थन से शराबबंदी हुई थी.
बता दें कि सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने गृह जिले नालंदा के रहुई में सूबे का सबसे बड़ा दंत चिकित्सा हॉस्पिटल का उद्घाटन किया. इस मौके पर सीएम नीतीश ने अपने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे तेजस्वी जी हैं…इनको हम बिल्कुल आगे बढ़ा रहे हैं. जितना करना था कर दिए, इनको और आगे करना है. बताते चलें कि सीएम नीतीश कुमार लगातार तेजस्वी यादव को आगे बढ़ाने की बात कहते रहे हैं.
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…
समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…