Bihar

‘ताड़ी की वजह से चुनाव हार गए नीतीश’, कांग्रेस का आरोप- नाराज पासवान-मुसहर ने दिया बीजेपी का साथ

कुढ़नी में जेडीयू की हार के बाद नीतीश कुमार की पार्टी के नेता उपेंद्र कुशवाहा उनपर हमलावर हैं. और इशारों- इशारों में नसीहत दे रहे हैं.

वही अब कांग्रेस पार्टी ने भी कुढ़नी की हार को लेकर नीतीश कुमार की शराबबंदी और ताड़ी पर प्रतिबंघ को हार की वजह बताया है. कांग्रेस पार्टी ने जेडीयू की हार के लिए ताड़ी को वजह बताया है. कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा- कुढ़नी में महागठबंधन की हार की वजह ताड़ी को बताया है. उन्होंने कहा किबिहार में शराबबंदी और ताड़ी पर पाबंदी लगी हुई है. इसकी वजह से लोग नाराज हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब कुढ़नी गए थे तो विरोध भी हुआ था. बीजेपी ने इसका फायदा उठाया और हमलोग कुढ़नी सीट हार गए.

अजीत शर्मा ने कहा बिहार में नीतीश कुमार जब बीजेपी के साथ थी तब दोनों ने मिलकर बिहार में शराबबंदी की थी लेकिन नीतीश कुमार ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया तो बीजेपी इस मु्द्दे पर लोगों को बरगला रही है. बीजेपी पासी समाज और मुसहर समाज के लोगों को शराबबंदी के खिलाफ बरगला रही है जिसका फायदा बीजेपी को कुढ़नी में हुआ.

बीजेपी ने किया बरगलाने का काम

कांग्रेस नेता ने कहा कि ताड़ी पर रोक नहीं हटाने से पासी समाज के लोगों ने बीजेपी के पक्ष में मतदान किया. कांग्रेस नेता ने कहा कि शराबबंदी तो लोगों की हित में है लेकिन बीजेपी इसको लेकर बरगलाने का काम कर रही है. बीजेपी जब शाषण में थी तब इसकी चर्चा भी नहीं करती थी अब गरीब तबके के लोगों को बरगला रही है. अजीत शर्मा ने कहा कि कुढ़नी में पासी समाज और मुसहर समाज के 10 से 12 हजार वोटर ने ताड़ी बंद होने से नाराज होकर बीजेपी को वोट किया है. जिससे यहां महागठबंधन प्रत्यासी की हार हुई.

शराबबंदी पर उठाया था सवाल

इससे पहले अजीत शर्मा ने शराबबंदी पर सवाल उठाया था और कहा था-कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा है- शराबबंदी पर सरकार को सख्त रुख अपनाना चाहिए और सीनियर अधिकारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए या फिर शराबबंदी कानून को ही हटा देना चाहिए. उन्होंने कहा कि-शराब बंदी की वजह से बिहार में दस हजार करोड़ रुपए राजस्व का घाटा राज्य को हो रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

2 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

2 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

2 घंटे ago

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ DAV ने मनाया वार्षिकोत्सव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

समस्तीपुर : शहर के हरपुर एलौथ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि…

3 घंटे ago

BPSC को 46 हजार रिक्तियां भेजी गईं, जल्द शुरू होगी चौथे चरण की शिक्षक बहाली

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई…

4 घंटे ago