Bihar

बिहार: सोनू सूद ने कहा- टिकट भेज रहा हूं, दोनों पैरों से चलने का समय आ गया; अब आराम से स्‍कूल जा सकेगा नन्‍हा प्रशांत

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद करते रहते हैं. उनकी यहीं अच्छी आदत एक बार फिर सुर्खियों में रहने की वजह बन गई है. उन्होंने सीतामढ़ी जिले के परिहार प्रखंड के सात साल के मासूम प्रशांत की मदद की है, जिसका वीडियो पिछले दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. सोनू सूद ने प्रशांत को कृत्रिम पैर लगाने के लिए अपने पास बुलाने का वादा किया था.

क्या है प्रशांत की कहानी :

दरअसल, प्रशांत (7) सीतामढ़ी जिला के परिहार प्रखंड के मलहा टोल के एक सरकारी स्कूल में दूसरी कक्षा का छात्र है. पिछले कई सालों से प्रशांत एक पैर के सहारे स्कूल आता जाता है. प्रशांत का स्कूल करीब एक किलोमीटर दूर है. कुछ साल पहले डॉक्टरों की एक गलती से प्रशांत ने अपना पैर खो दिया था. प्रशांत को डॉक्टरों ने एक गलत इंजेक्शन लगा दी जिसके बाद उसका पैर खराब होने लगा और आखिर में उसे काट कर हटाना पड़ा, तब जाकर प्रशांत की जिंदगी बच सकी.

इस हादसे ने उसके पैर छीने, लेकिन हौसला नहीं :

अपना एक पैर गंवाने के बावजूद प्रशांत ने उम्मीद नहीं खोई. वह रोज स्कूल जाता है. वह अपने घर से स्कूल तक करीब एक किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए लंबी कूद तकनीक का उपयोग करता है और वह भी पीठ पर स्कूल बैग के साथ.

एक पैर से कूद कूदकर स्कूल जाता है प्रशांत :

बताया जा रहा है कि प्रशांत के परिवार के पास पैसे नहीं है. इसलिए वे उनका एक कृत्रिम पैर नहीं लगवा पा रहे है. पैर नहीं होने के कारण उसे हर रोज स्कूल जाने में दिक्कत तो होती है. लेकिन वो हर रोज अपनी मंजिल तक पहुंचता है. प्रशांत हर रोज एक किलोमीटर तक ऐसे ही एक पैर पर कूदते हुए स्कूल जाता है.

Sonu Sood करेंगे मदद प्रशांत की मदद :

इधर, फिल्म अभिनेता सोनू सूद भी वीडियो वायरल होने के बाद अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, ”प्रशांत अब अपने एक नहीं दोनों पैरों पर कूद कर स्कूल जाएग. टिकट भेज रहा हूं, चलिए दोनों पैरों पर चलने का समय आ गया.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

13 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

13 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

15 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

21 घंटे ago