Bihar

पटना के सोना कारोबारी का कर्मी ही निकला लूटकांड का मास्टरमाइंड, प्रेमिका का घर बनवाने के लिए की थी लूट

शादीशुदा होने के बाद भी एक अपराधी को दूसरी लड़की से इश्क हो गया। वो प्यार में इस कदर पागल हो गया कि प्रेमिका की जरूरतों को पूरा करने के लिए जिस कारोबारी के यहां काम करता था, उसी को अपने साथियों के साथ मिलकर लूट लिया। वह प्रेमिका का घर बनवा रहा था। रुपयों की कमी पड़ी तो मालिक को ही लूट लिया।

मामला राजधानी पटना के पीरबहोर थाना का है। दरअसल, बात एक महीने पुरानी है। 19 नवंबर को पटना में बाकरगंज के सोना के थोक कारोबारी रंजन कुमार से हथियार के बल पर अपराधियों ने 16 लाख 50 हजार 500 रुपए लूट लिया था।

वारदात के बाद सोना कारोबारी को अपराधियों ने काफी डरा दिया था। इस कारण दो दिनों तक पुलिस के पास वो गए भी नहीं। बाद में पुलिस को जब जानकारी हुई तो समझाने के बाद 21 नवंबर को पीरबहोर थाना में FIR दर्ज हुआ। अब रविवार को पटना के SSP मानवजीत सिंह ढिल्लो ने पीरबहोर थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर इस कैश लूट कांड का खुलासा किया। इस केस में कुल 4 अपराधी पकड़े गए हैं। इसमें जितेंद्र, गौरव कुमार, अमन कुमार और अभिषेक कुमार शामिल हैं। जबकि, एक अपराधी बजरंगी कुमार पहले से जेल में है। उसने कोर्ट में खुद को सरेंडर कर दिया था।

पटना में बनवा रहा था घर

SSP ने बताया कि गिरफ्तार किया गया जितेंद्र नाम का अपराधी पहले से शादीशुदा है। इसके बाद भी दूसरी लड़की से उसका अफेयर चल रहा था। गर्लफ्रेंड को रुपयों की जरूरत थी। उसके लिए पटना में ही एक जगह पर मकान बनवाकर दे रहा था। इसके लिए ही उसे रुपयों की जरूरत थी। इसीलिए इसने अपने मालिक को ही टारगेट किया।

बाकी तीन अपराधियों को भी रुपयों की जरूरत थी। ऑनलाइन गेसिंग खेलने के कारण इनका काफी रुपया डूब चुका था। इसलिए सभी एक जुट हुए। फिर मिलकर प्लान बनाया। इसमें गौरव और बजरंगी रिश्तेदार हैं। इन सभी ने मिलकर एक बड़ी साजिश रची। कांड को अंजाम देने के लिए कारोबारी की तीन दिनों तक रेकी की। कारोबारी के आने-जाने का टाइम पता किया। फिर रात में वारदात को अंजाम दिया था।

ब्लाइंड केस का इस तरह से हुआ खुलासा

SSP के अनुसार पुलिस के सामने यह एक ब्लाइंड केस था। इस कारण कारोबारी से उनके यहां काम करने वालों की जानकारी हासिल की गई। तभी पता चला कि नटराज गली के रहने वाले जितेंद्र ने करीब दो महीने पहले ही नौकरी छोड़ी थी। शक के आधार पर सबसे पहले इसी को पकड़ा गया। जब इससे पूछताछ उसने सबकुछ उगल दिया। पुलिस ने इसके ठिकाने से लूट के 3.20 लाख कैश बरामद किए।

जितेंद्र की निशानदेही पर नटराज गली में ही किराए पर रहने वाले गौरव कुमार, कंकड़बाग के पोस्टल पार्क के रामविलास चौक के रहने वाले अमन कुमार और जक्कनपुर थाना के तहत पोस्टल पार्क रोड नंबर 4 के रहने वाले अभिषेक कुमार को पकड़ा। इनके ठिकानों से लूट के बाकी के रुपए 13 लाख 30 हजार 500 को बरामद किया। इन अपराधियों के पास से लूट के रुपयों से खरीदे गए एक एप्पल फोन, एक सोने की अंगूठी, कैश वाले बैग और वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किए गए दो बाइक व एक स्कूटी को बरामद कर जब्त किया गया है। इस मामले में जेल में बंद बजरंगी कुमार को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

3 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

3 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

4 घंटे ago