Bihar

मंगलवार को पटना पहुंचेंगे नए डीजीपी आरएस भट्टी, सारे एसपी से मांगी गई टॉप 10 क्रिमिनल की लिस्ट

सरकार ने अधिसूचना जारी कर यह साफ कर दिया है कि, बिहार के नए डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी (आरएस भट्टी) होंगे। इनके नाम के ऐलान के साथ ही सबसे अधिक किसी बात की चर्चा जी जा रही है तो वह इनके काम का अंदाज है।इसी कड़ी में अब जो ताजा जानकारी मिली है उसके अनुसार भट्टी कल यानी मंगलवार को पटना पहुंचेंगे और इसी दिन औपचारिक रूप से बिहार के डीजीपी का पदभार ग्रहण करेंगे। हालंकि सूबे की कमान उन्होंने अभी से ही संभाल ली है।

इधर, इनके के एलान के साथ मिली जानकारी के अनुसार,भट्टी ने पटना आने से पहले ही राज्य के सभी जिलों के एसपी से टॉप 10 अपराधियों की लिस्ट और जिले में अंडरवर्ल्ड को ध्वस्त करने का रोडमैप मांगा गया है।

बता दें कि वर्ष 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी भट्टी फिलहाल सीमा सुरक्षा बल में अपर महानिदेशक (पूर्वी कमांड) के पद पर तैनात हैं। भट्टी का कार्यकाल 30 सितंबर, 2025 तक का है। भट्टी अभी दिल्ली में ही हैं।

गौरतलब हो कि, डीजीपी बनने से पहले आरएस भट्टी पटना के सिटी एसपी के अलावा सीवान, पूर्णिया, बोकारो (अब झारखंड) समेत अन्य कई जिलों में बतौर एसपी रह चुके हैं। बाहुबली और सीवान सांसद रहे मो. शहाबुद्दीन को दिल्ली से गिरफ्तार करके लाने के कारण खासा सुर्खियों में रहे थे। इसके अलावा सारण इलाके के दबंग नेता और पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह और मोकामा के पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह के बड़े भाई स्वर्गीय दिलीप सिंह पर इन्होंने अलग-अलग मामलों में शिकंजा कसा था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

4 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

4 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

5 घंटे ago