Bihar

छपरा जहरीली शराबकांड में ADG का बड़ा खुलासा, दूसरे केमिकल से हुआ शराब निर्माण, थाने से जब्त स्पिरिट से नहीं कर रहा है मैच

छपरा में जहरीली शराब से मौत के बाद प्रशासन पर भी कई सवाल उठने लगे थे. वहीं, इस मामले को लेकर पुलिस एक्शन में दिख रही है. शुक्रवार को पटना स्थित अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में एडीजी जेएस गंगवार ने प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने मसरख थाने से गायब स्पिरिट के सवाल पर बताया कि इस कांड में जिस केमिकल से मौतें हुई हैं जो विसरा रिपोर्ट में है, उस तरह का केमिकल जब्त स्पिरिट में अभी तक नहीं मिला है. वहीं, इस मामले में अभी भी जांच चल रही है.

‘भारी संख्या में हुई है गिरफ्तारी’

जेएस गंगवार ने बताया कि एनएचआरसी की टीम अपने अधिकार क्षेत्र में आयी है. एनएचआरसी भी जांच कर रही है. हम लोग आपराधियों की गिरफ्तारी पर काम कर रहे हैं. इस मामले में अभी तक भारी संख्या में लोगों की गिरफ्तार हुई है, जो इस धंधे से जुड़े हुए थे. गिरफ्तार लोगों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है. वहीं, उन्होंने बताया कि उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत  प्रावधान है कि जब्त शराब की जांच होती है. इसके बाद शराब को नष्ट कर दिया जाता है.

छपरा शराब कांड में पुलिस जांच जारी- एडीजी

एडीजी ने बताया कि छपरा शराब कांड में पुलिस जांच कर रही है. इस क्रम में प्रतिदिन कुछ अपडेट हो रहा है. अभी तक की कार्रवाई और रिजल्ट काफी अच्छा है. इस मामले में जल्द दोषियों पर कार्रवाई होगी. वहीं, अब तक 153 धंधेबाजों की गिरफ्तार हुई है. बता दें कि छपरा में शराब से मौत के बाद विपक्ष सरकार को लगातार घेर रहा है. विपक्ष का आरोप है कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से फेल है.

Avinash Roy

Recent Posts

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

7 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

7 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

8 घंटे ago

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

13 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

14 घंटे ago