Bihar

बिहार: शराब से लदी कार पलटी, ग्रामीणों ने बोतलें लूट ली, पुलिस के हाथ आईं कई खाली पेटियां

कहने को तो बिहार में शराबबंदी है, लेकिन शराब की गाड़ियां पलटने के बाद लूटने वालों की होड़ मच जाती है. कहीं जहरीली शराब से लोगों की मौतें हो रही है, तो कहीं शराब देखकर लोग लूटने लगते हैं. पुलिस और सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद शराब की खेप अलग-अलग रास्तों से तस्करों द्वारा लगातार बिहार में पहुंचाया जा रहा है.

दरअसल उत्तर प्रदेश से शराब लोड कर लिंक रोड के रास्ते कैमूर में आ रही एक कार आज अहले सुबह अनियंत्रित होकर NH-30 रोड पर कटरा कला के पास पलट गई. कार पलटने के बाद चालक और तस्कर ग्रामीणों को देख फरार हो गए. पलटे कार के लोगों को बचाने के लिए जब ग्रामीण कार के पास पहुंचे, तो देखा कि कार के आसपास शराब की बोतल और पेट्टियां बिखरी पड़ी है.

जिसके बाद ग्रामीणों ने आधे से अधिक शराब की बोतलें लूट लिए और शराब की खाली पेटी वहीं छोड़ दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस मात्र 6 पेटी ही शराब बचा पाई. जब्त शराब ब्लू लाइन टेट्रा पैक बताया जा रहा है, जो देसी शराब है. पुलिस शराब जब्त करते हुए गाड़ी को मोहनिया लाने में जुटी हुई थी. कार के आगे आर्मी लिखा हुआ था, जिसको लेकर पुलिस जांच में जुट चुकी है. वहीं, ग्रामीण तेज बहादुर राय ने बताया कि उत्तर प्रदेश से शराब लोड कर लिंक रोड के माध्यम से आ रहा था जो अहले सुबह 5 बजे के लगभग पलट गया.

मोहनिया थाना के एएसआई मोहम्मद नसीर ने बताया कि शराब से लदी एक कार कटरा कला के पास पलट गई है. जब हम लोग आए तो ग्रामीणों द्वारा काफी शराब लूट लिया गया था, सिर्फ 6 पेटी शराब बची हुई थी. जिसे हम लोगों ने जब्त कर लिया और संभाल कर गाड़ी में ही रख दिया है. अब कैसे शराब से लोड गाड़ी यहां तक पहुंची, उसकी जांच की जा रही है. फिलहाल गाड़ी को जब्त कर मोहनिया थाने ले जाया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

7 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

8 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

21 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

21 घंटे ago