Bihar

बिहार में शराबबंदी बना मजाक ? विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर परिसर में सिपाही के बैग से मिलीं शराब की बोतलें

महाबोधि मंदिर की सुरक्षा के साथ ही बिहार में शराबबंदी पर एक बार फिर सवाल उठे हैं. मंदिर की सुरक्षा काफी पुख्ता है यहां एक-एक सामान की स्कैन कर श्रद्धालु की जांच व सामानों की जांच की जाती है. लेकिन, गया एसएसपी को मिले इनपुट के आधार पर हुई कार्रवाई में महाबोधि मंदिर के परिसर से सिपाही के बैग से शराब की खाली बोतलें मिली हैं. वहीं, चार से पांच बोतल, परिसर की झाड़ियों से मिलीं.

इससे एक बात तो सामने आती है कि मंदिर के अंदर अब भी मिलीभगत कर कुछ भी ले जाया जा सकता है. इस तरह यह मामला मंदिर की सुरक्षा की व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करता है. वहीं, इस मामले को लेकर गया एसएसपी हरप्रीत कौर ने त्वरित कदम उठाते हुए विभागीय कार्रवाई के लिए बीएमपी प्रशासन को लिखा है.

बता दें कि मंदिर सुरक्षा बीएमपी के जिम्मे है. बताया जा रहा है कि सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के द्वारा शराब पीकर खाली बोतलों को फेंक दिया गया और एक सिपाही के द्वारा शराब की खाली बोतलों को ठिकाने लगाने के लिए ले जाने के दौरान पकड़ा गया.

मिली जानकारी के अनुसार, महाबोधि मंदिर के अंदर शराब के सेवन की सूचना एसएसपी हरप्रीत कौर को मिल रही थी. इसके बाद एसएसपी हरप्रीत कौर ने जांच के लिए बोधगया एसडीपीओ और बीएमपी के एएसपी को भेजा थ. इस दौरान बीएमपी के एक सिपाही के बैग से शराब की खाली बोतलें मिलीं. वहीं, परिसर में ही मेस और बैरक के झाड़ियों के समीप से चार से पांच खाली शराब की बोतलें मिली हैं.

बता दें कि मंदिर की बाहरी सुरक्षा गया पुलिस; जबकि अंदर की सुरक्षा बीएमपी करती है. शराब की खाली बोतलें मिलने के बाद बीएमपी के सिपाही, स्कैनर समेत अन्य चिन्हितों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसे लेकर एसएसपी हरप्रीत कौर ने बीएमपी के अधिकारी को पत्र लिखा है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में भाजपा से सीएम कौन, नीतीश राज्यसभा गए तो सम्राट, नित्यानंद या कोई और मुख्यमंत्री?

बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…

2 घंटे ago

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

6 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

7 घंटे ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

10 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

12 घंटे ago