Bihar

सफल हुआ लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट, होश में हैं … बातचीत कर रहे

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव का आज किडनी ट्रांसप्लांट हो गया है। उनकी बेटी रोहिणी आचार्या ने उन्हें अपना किडनी डोनेट किया है। मालूम हो कि, लालू को सबसे पहले किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह रांची में रिम्स के डॉक्टर, डॉ. विद्यापति ने दी थी। इसके बाद ही उन्होंने पहले दिल्ली एम्स में और इसके बाद सिंगापुर में जांच कराकर किडनी ट्रांस्पलांट कराने का निर्णय लिया था। जिसके बाद अब उनका किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन हो गया है। यह ऑपरेशन सफल रहा है। लालू यादव होश में हैं और लोगों से बातचीत कर रहे हैं।

तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए लिखा है पापा का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया। डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी दोनों स्वस्थ है। आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद।

लालू प्रसाद को उनकी बेटी रोहिणी ने अपना किडनी डोनेट किया है। सोमवार की सुबह ही सिंगापुर में लालू प्रसाद की किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन हुआ। इस मौके पर सिंगापुर में उनकी पत्नी राबड़ी देवी समेत पूरा परिवार भी मौजूद है। इससे पहले आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के सिंगापुर में हुए सफल ऑपरेशन और उनके दीर्घायु को लेकर पूरे बिहार में हवन पूजन का दौर चलता रहा।

राजद कार्यकर्ताओं ने पटना के शीतला माता मंदिर में हवन पूजन और महामृत्युंजय का जाप कर उनके दीर्घायु होने की मंगल कामना की। कार्यकर्ताओं ने आरजेडी अध्यक्ष को गरीबों का मसीहा और जन जन का नेता बनाते हुए उनके लिये मंगल कामना की।

Avinash Roy

Recent Posts

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

2 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

4 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

13 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

18 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

23 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

1 दिन ago