Bihar

पटना में मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा: जमीन अधिग्रहण को लेकर बवाल, किसानों ने मजदूरों के बेस कैंप में की तोड़फोड़

बिहार सरकार के सबसे ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की जमीन अधिग्रहण को लेकर रविवार को किसानों ने बड़ी पहाड़ी में जमकर बवाल किया। जमीन अधिग्रहण करने को लेकर किसान पूर्व से ही काफी आक्रोशित रहे हैं। रविवार को किसानों का गुस्सा अचानक फूट पड़ा और उन्होंने बड़ी पहाड़ी पर टायर ट्यूब जलाकर पटना फतुहा मार्ग को अवरुद्ध कर जमकर बवाल किया। प्रदर्शन कर रहे किसानों का यह मानना है कि उनकी खेती योग्य भूमि सरकार अधिग्रहण कर रही है इससे किसानों के फसल को काफी नुकसान हो जाएगा और किसान बेरोजगार हो जाएंगे।

बताते चलें कि बिहार सरकार के सबसे ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर 500 करोड़ रुपए की स्वीकृति दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस राशि से मेट्रो ट्रेन के कोच के लिए 76 एकड़ जमीन का पटना के बड़ी पहाड़ी में अधिग्रहण किया गया है। जमीन अधिग्रहण को लेकर किसान सरकार से खासे नाराज नजर आ रहे हैं। रविवार को किसानों का गुस्सा मजदूरों पर फूट पड़ा और उन्होंने मेट्रो प्रोजेक्ट में काम कर रहे मजदूरों को वहां से खदेड़ दिया।

इस दौरान किसानों ने मजदूरों पर जमकर पथराव किया और उनकी झोपड़ियों में आग लगा दी। इस घटना के बाद बड़ी पहाड़ी इलाके में घंटों अफरा-तफरी मचा रहा। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

किसानों ने एक सुर में कहा कि वह जान दे देंगे लेकिन अपनी जमीन किसी भी कीमत पर सरकार को अधिग्रहण करने नहीं देंगे। किसानों का यह मानना है कि जमीन उनकी माता है और अगर उनकी जमीन चली गई तो वह अपने जीवन यापन के लिए क्या करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

9 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

10 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

12 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

18 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

20 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

22 घंटे ago