Bihar

सीवान जेल में पुलिसकर्मी कराते हैं मसाज: तास खेलते हैं कैदी, DM के निर्देश पर तीन निलंबित

सीवान जेल में पुलिसकर्मी का मसाज कराने और कैदियों का ताश खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद सीवान डीएम अमित कुमार पांडेय ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए निर्देश जारी किया था, जिसके बाद जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने तत्कालीन कार्रवाई करते हुए सुधीर कुमार सिंह सहायक अधीक्षक, कुसेन्द्र सिंह मुख्य उच्च कक्षपाल, पवन कुमार कक्षपाल को निलंबित कर दिया है, जबकि दो होमगार्ड का प्रतिनियुक्ति वापस लिया गया है।

गौरतलब हो कि जेल से यह वीडियो वायरल होने के बाद सीवान डीएम अमित कुमार पांडे ने मामले की जांच के लिए एक टीम गठित किया था। जांच टीम के आधार पर सीवान जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने यह कार्रवाई की है।

सीवान मंडल कारा का है वीडियो

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सीवान जेल के अंदर कैदी ताश खेल रहे हैं और एक पुलिसकर्मी का मसाज करा रहा है। यह वीडियो सीवान मंडल कारा का कुछ दिन पहले का बताया जा रहा है। इधर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर एक दिन पहले रात्रि के समय वायरल हुआ था, जिसके बाद सीवान डीएम अमित कुमार पांडे ने मामले को गंभीरता बताते हुए जांच का निर्देश दिया था।

किसने बनाई वीडियो ?

सबसे बड़ी सवाल यह उठ रहा है कि आखिर जेल के भीतर किसने मोबाइल से वीडियो बनाया, उसके बाद फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है। बता दें कि जिला प्रशासन के द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाकर जेल के भीतर कैदियों की तलाशी ली जाती है।

क्या कहते हैं जेल अधीक्षक

जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद डीएम अमित कुमार पांडेय के निर्देश पर एडीएम, डीएसपी हेडक्वार्टर और वरीय उपसमाहर्ता के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। डीएम द्वारा गठित टीम ने 29 नवम्बर की रात और 30 नवंबर के दिन में जेल के अंदर जांच की। जांच के दौरान इन पांच कर्मियों को दोषी पाया गया और टीम ने अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी। डीएम के निर्देश के बाद जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने इन 5 कर्मियों पर कार्रवाई की है

Avinash Roy

Recent Posts

कल्याणपुर में बदमाशों ने बाइक सवार युवक को जबरन रोककर मुंह में मारी गोली, DMCH रेफर

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में बूढ़ी गंडक…

3 घंटे ago

विभूतिपुर में CSP से तीन लाख की लूट; गाछी में छीपा एक बदमाश पकड़ा गया;  आरोपी पकड़कर को ले जाने के दौरान पुलिस और YouTuber से भी भिड़े आक्रोशित लोग

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरौली चौक स्थित सरस्वती चौक के…

4 घंटे ago

CCTV में कैद हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात, हथियार के बल पर बदमाशों ने दुकानदार से 50 हजार रुपये नगद व लैपटॉप लूटा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी चौक स्थित एक कंप्यूटर दुकान…

4 घंटे ago

भांजी के साथ छे’ड़खानी मामले में मामा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले से रिश्ते को शर्मसार…

5 घंटे ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस में मुखिया ने खुद के उपर मिट्टी तेल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड के मेयारी पंचायत में श्मशान की जमीन पर पंचायत सरकार भवन…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के ग्रामीण SP मुकुल कुमार रंजन इन 17 थानों की करेंगे मॉनिटरिंग

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…

17 घंटे ago