Bihar

पटना HC के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल व जज अमानुल्लाह SC के जज होंगे, कॉलेजियम ने की सिफारिश

पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और सुप्रीम कोर्ट के जज बनाये जायेंगे. प्रधान न्यायाधीश डीवाइ चंद्रचूड़ की अगुआई वाले सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने मंगलवार को शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए केंद्र को हाइकोर्ट के पांच न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की.

कॉलेजियम ने की सिफारिश

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने जिन नामों की सिफारिश की है. इनमें राजस्थान हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पंकज मिथल और पटना हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल का नाम शामिल है.

कॉलेजियम ने सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में नियुक्ति के लिए मणिपुर हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पीवी संजय कुमार के नाम की भी सिफारिश की है. इलाहाबाद हाइकोर्ट के न्यायाधीश मनोज मिश्रा को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश भी की गयी है.

बिहार के लिए यह पहला अवसर 

मालूम हो कि अभी तक का यह परंपरा रही है कि हाइकोर्ट के वरिष्ठ मुख्य न्यायाधीश ही सुप्रीम कोर्ट में जज बनाये जाते रहे हैं. बिहार के लिए यह पहला अवसर है जब यहां के मुख्य न्यायाधीश और वरिष्ठ न्यायाधीश एक साथ सुप्रीम कोर्ट में जज बनाये जायेंगे. कॉलेजियम ने झारखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख तथा गुवाहाटी के उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के रूप में तीन उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की पदोन्नति की भी सिफारिश की.

Avinash Roy

Recent Posts

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

2 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

10 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

11 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

13 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

16 घंटे ago