Bihar

पटना, गया SSP समेत कई IPS अधिकारियों का हुआ प्रमोशन, 31 दिसंबर तक कई जिलों के SSP बदल जाएंगे…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के प्रशासनिक के गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सरकार ने पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों, गया एसएसपी हरप्रीत कौर समेत बिहार कैडर के कई IPS को प्रमोशन दे दिया है। सरकार ने आधा दर्जन आईपीएस को डीआईजी में प्रमोशन दिया है। इससे जुड़ी अधिसूचना भी सरकार ने जारी कर दी है।

केंद्रीय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए 2010 बैच के अधिकारी राजीव मिश्रा और हरिप्रसाथ एस. को प्रवर कोटि में प्रोन्नति दी गई है। वहीं 2010 बैच के अधिकारी दीपक वर्णवाल, निलेश कुमार, मृत्युंजय कुमार चौधरी, तोहिद परवीन, अभय कुमार लाल, राशिद जमां, अनिल कुमार, अरविंद कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार मंडल को प्रवर कोटी में प्रोन्नति दी गई है। वहीं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए सौरभ कुमार साह को डीआईजी में प्रमोशन दिया गया है। 2009 बैच के IPS अधिकारी नवीन चंद्र झा, बाबूराम, जयंत कांत, मानवजीत सिंह ढिल्लो, हरप्रीत कौर, मोहम्मद अब्दुल्ला और विनोद कुमार डीआईजी बने हैं।

वहीं निशांत तिवारी, जितेंद्र राणा, मनु महाराज, एम सुनील नायक को भी प्रोफार्मा प्रोन्नति दी गई है। क्षत्रनील सिंह, पी. कन्नन, राजेश त्रिपाठी, नवल किशोर सिंह और राजीव रंजन को आईजी में प्रोन्नति दी गई है। आईची रत्न संजय कटियार को एडीजी में प्रोन्नति दी गई है। वहीं आईजी अमृतराज, एमआर नायक, श्रीमती के सुहीता अनुपम को एडीजी में प्रोन्नति दी गई है।

31 दिसंबर से पहले नये एसएसपी की तैनाती होगी

राज्य सरकार ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि इऩ अधिकारियों को 1 जनवरी 2023 के प्रभाव से प्रमोशन दिया जायेगा. यानि पटना, मुजफ्फरपुर, गया और भागलपुर जैसे जिलों में अगले एक सप्ताह के अंदर नये एसएसपी की तैनाती की जायेगी. सरकारी सूत्रों के मुताबिक पटना के एसएसपी पद को लेकर दो नामों की चर्चा है लेकिन यहां नये डीजीपी आर. एस. भट्टी की पसंद से ही एसएसपी की तैनाती की जायेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

3 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

6 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

7 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

21 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

21 घंटे ago