Bihar

पटना DM की बड़ी कार्यवाई, फर्जी हलका कार्यालय चला रहा राजस्व कर्मचारी निलंबित

पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने अवैध रुप से चलाए जा रहे एम कॉर्पोरेशन हल्का कार्यालय मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारीसुनील रजक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. गौरतलब है कि 1 सप्ताह पहले ही जिलाधिकारी को बेली रोड दानापुर आर.पी.एस. मोड़ के पास बालाजी होम्स इमारत के तीसरा मंजिल पर एम कॉर्पोरेशन हल्का के अवैध हल्का कार्यालय संचालन करने की सूचना मिली थी.

देर रात पुलिस ने की छापेमारी:

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने देर रात करीब 3 बजे आरपीएस मोड़ के बालाजी होम्स के तीसरी मंजिल पर छापेमारी करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों की पहचान जगदीश ठाकुर के पुत्र पंकज कुमार और उमेश ठाकुर के रुप में हुई.

बताया जा रहा है दोनों मिलकर अवैध रुप से एम कॉर्पोरेशन हल्का चला रहे थे. पुलिस ने मौके से शुद्धि पत्र, हल्का में संधारित दाखिल खारिज पंजी, खतियान और रजिस्टर 2 के दस्तावेज, जमाबंदी पंजी, दाखिल खारिज एवं परिमार्जन के आवेदन, अंचल कार्यालय का सील, 14500 रूपया नकद, लैपटॉप सहित हल्का से संबंधित अन्य सरकारी दस्तावेज बरामद किए.

जिलाधिकारी ने राजस्व कर्मचारी को किया निलंबित:

इस मामले में जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एम कॉर्पोरेशन के हल्का राजस्व कर्मचारी सुनील रजक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. साथ ही उनके विरुद्ध कठोर अनुशासन कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. वहीं छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद चार कर्मचारियों से बयान लिया और उसे गवाह बनाया. जिसके बाद दलाल उमेश ठाकुर और पंकज ठाकुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. अवैध ढंग से संचालित हल्का कार्यालय के भू-स्वामी मंटू कुमार के विरुद्ध भी गैर-कानूनी कार्य को संरक्षण देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

13 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

19 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

20 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

21 घंटे ago