समस्तीपुर :- मंगलवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर नक्कू स्थान के समीप हीरा ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर करीब एक करोड़ के जेवर लूट लिये थे। उसी दिन अहले सुबह लगभग 3 बजे भोला टॉकीज सिनेमा हॉल कारोबारी के घर भी डकैतो ने संचालिका और नौकर को बंधक बनाकर 30 लाख नगद व ज्वेलरी की लूट व शाम होते-होते सोनवर्षा चौक पर एक डॉक्टर पिता से 5 लाख रुपये की लूट व गणेश चौक आर्या समाज रोड में एक सेवानिवृत्त शिक्षिका से एक लाख रुपये लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
एक दिन में कुल 1 करोड़ 36 लाख रुपये लूट की वारदात से जिले में हड़कंप मच गया। इन सभी मामलों में पुलिस के हाथ अब तक खाली है। घटना के तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है। साक्ष्य व अपराधियों की पहचान तो दूर पुलिस इस मामले में अभी तक सुराग भी नहीं तलाश नहीं पायी है।
बताते चलें कि ज्वेलरी लूटकांड जिले में अब तक की सबसे बड़ी लूटकांड है। समस्तीपुर जिले में सबसे बड़ी लूट वर्ष 2018 में 30 अगस्त को हुई थी, जब एलआईसी से 52 लाख की लूट कर एक गार्ड की गोलीमार हत्या कर दी गयी थी। लेकिन 06 दिसंबर की दोपहर अतिव्यस्त इलाका होने के बावजूद आठ से दस अपराधियों ने हीरा ज्वेलर्स से एक करोड़ के जेवरात सहित हजारों रुपए नकदी लूट ली। यह जिले के इतिहास में सबसे बड़ी घटना है।
हालांकि एसपी हृदयकांत ने दावा किया है कि शीघ्र ही पुलिस कांड का खुलासा कर देगी। इसके लिए एसआईटी का भी गठन किया गया है। एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच जांच की है। आपको बता दें कि समस्तीपुर जिले में अपराधी बेखौफ हो गये है। तभी तो जहां मन चाहे, जैसे चाहे, घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो जाता है और पुलिस हाथ मलते रह जाती है। जिले में ताबड़तोड़ हो रही लूट, छिनतई, राहजनी, हत्या की घटना पुलिस की नींद उड़ा चुकी है।
समस्तीपुर जिले में पहली बार हुई इतनी बड़ी लूट के साथ-साथ डकैतों के गिरोह में पहली बार किसी युवती का सामने आने से पुलिस भी हैरान है। डकैतों के गिरोह में युवती का होना एवं एक करोड़ की लूट का खुलासा करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…
समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र में चारपहिया वाहन सवार बदमाशों द्वारा युवक से मोबाइल और…
समस्तीपुर : मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम ‘सुरक्षित शनिवार’ को प्रभावी ढंग से लागू करने के…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आने वाले दिनों में मौसम का…