Bihar

बिहार: बिजली कनेक्शन के लिए घुस ले रहा था कर्मचारी, निगरानी की टीम ने किया गिरफ्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बिजली विभाग में डाटा इंट्री ऑपरेटर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मारकन स्थित विद्युत आपूर्ति प्रशाखा में कार्यरत अजीत कुमार सिंह ने मरियानी थाना क्षेत्र के हरिशंकर मनियारी गांव के रहने वाले रेयाजउद्दीन, पिता मो अलाउद्दीन अंसारी से बिजली का नया कनेक्शन दिलवाने के बदले रिश्वत की मांग की थी।

रेयाजउद्दीन ने इसकी शिकायत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से की, जिसके बाद मंगलवार को योजनाबद्ध तरीके से डाटा इंट्री ऑपरेटर को 6 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई से पहले निगरानी विभाग ने आरोपों का सत्यापन किया और जांच के दौरान आरोपित डाटा इंट्री ऑपरेटर के खिलाफ शिकायत को सही पाया गया। आरोप सही पाये जाने के बाद पुलिस उपाधीक्षक शिव कुमार साह के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया, जिनके द्वारा कार्रवाई करते हुए अजीत कुमार सिंह को मुजफ्फरपुर के रामदयालु गोलंबर के पास से रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपित को पूछताछ के बाद निगरानी विभाग के न्यायालय के सामने पेश किया जाएगा।

बता दें कि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रिश्वत मांगने से संबंधित कोई भी शिकायत कार्यालय अवधि के टॉल फ्री नंबर 0612-2215033, 2215030, 2215036, 2215037, 2999752, दूरभाष नंबर 0612-2215344 और मोबाइल नंबर 7765953261 पर की जा सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

54 मिनट ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

1 घंटा ago

बिहार में भाजपा से सीएम कौन, नीतीश राज्यसभा गए तो सम्राट, नित्यानंद या कोई और मुख्यमंत्री?

बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…

5 घंटे ago

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

10 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

11 घंटे ago