Bihar

नीदरलैंड की लड़की को बिहारी लड़के से हुआ प्यार, हिन्दू रिवाज से की शादी

बिहार के एक लड़के से नीदरलैंड की युवती को बेइंतहा प्यार हो गया. कुछ दिनों तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया. भारत में हिंदी रीति-रिवाज से प्रेमी प्रेमिका ने अब शादी कर ली है.

हालांकि दंपत्ति शादी के बाद नीदरलैंड में ही रह रहा है सोशल मीडिया में एक इंडियन और डच दंपत्ति का वीडियो जबर्दस्त तरीके से वायरल हो रहा है. फिलहाल दोनों हनीमून के लिए थाईलैंड गए हैं. कपल ने शादी और हनीमून का वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है.

अब हम आपको इन दोनों के बारे में विस्तार से बताते हैं. युवक आदि मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, जबकि मायरा नीदरलैंड की रहने वाली हैं. कपल ने खुद को ट्रैवल कपल और यू ट्यूबर्स बताया है. वह अलग-अलग जगहों को एक्सप्लोर करते हैं और सोशल मीडिया पर वीडियोज शेयर करते हैं. आदि और माहिरा की पहली मुलाकात साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया में हुई थी. तब आदि ऑस्ट्रेलिया में मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे थे और मायरा अपने वर्किंग हॉलिडे के लिए वहां पहुंची थीं. किस्मत से दोनों एक ही जगह पर रह रहे थे. इस दौरान उन दोनों ने साथ रहकर ऑस्ट्रेलिया को एक्सप्लोर किया. दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे लेकिन एक जगह शिफ्ट होने को लेकर दोनों के बीच अड़चन भी पैदा हो रही थी.

आखिरकार दोनों के बीच सहमति बन गई और आदि ने अपने परिवार वालों को भी समझा दिया इसके बाद कपल ने नीदरलैंड शिफ्ट होने का प्लान कर लिया. आदि मायरा के पास जून 2020 में गए और वहां रहने लगे. इस बीच कपल ने एक यूट्यूब चैनल भी शुरू किया. उन्होंने साथ में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और नेपाल का ट्रिप एन्जॉय किया और उसका वीडियो भी शेयर करने लगे. Let’s Meet Abroad नामक यूट्यूब चैनल पर आदि और मायरा के करीब 42 हजार सब्सक्राइबर्स हैं. वहीं कपल के इंस्टाग्राम पेज पर करीब 11 हजार फॉलोअर्स हैं. कपल ने हाल ही में इंडिया में आकर शादी की है. इस दौरान मायरा पहली बार आदि के पटना के घर पर भी आई.

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जीवाड़े की आरोपी शिक्षिका पर महीनों बाद भी कारवाई ठप, DEO द्वारा निलंबन का आदेश जारी किए जाने के बावजूद फाइलों में उलझा मामला

समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…

7 घंटे ago

बहुमत है तो हल्के में ना लें, नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों को दी क्या नसीहत?

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…

7 घंटे ago

तेज प्रताप बोले- सरकारी आवास में पंखा-एसी अपने पैसे से लगवाया, मंत्री की बुद्धि फेल कर गई

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…

7 घंटे ago

मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…

7 घंटे ago

शहर के कोरबद्दा में हुए चोरी मामले में चोरी का तार खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…

9 घंटे ago