Samastipur

समस्तीपुर: नशे की हालत में बेहोश मिली किशोरी को पुलिस ने जांच के बाद न्यायालय के आदेश पर परिजनों को सौंपा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/वारिसनगर :- वारिसनगर थाना क्षेत्र के लभट्टा गांव में 16 दिसंबर को सड़क किनारे एक खेत में नशे की हालत में बेहोश अवस्था में मिली किशोरी को पुलिस ने जांच के बाद न्यायालय के आदेश पर परिजनों के हवाले कर दिया। होश में आने के बाद किशोरी ने पुलिस को बताया कि कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर उसे पिलाया गया था, जिससे वह बेहोश हो गयी थी।

हालांकि उसने उस लड़के का नाम पुलिस को नहीं बताया जिसने उसे कोल्ड ड्रिक में मिलाकर शराब पिलायी थी। जबकि अपने को उसकी चचेरी ब हन बताने वाली किशोरी ने पुलिस को बताया था कि शराब का धंधा करने वाले राहुल नाम के युवक ने उसे शराब पिलाकर बेहोश किया था।

बता दें कि वारिसनगर पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर लभट्टा गांव में बैगन के खेत से किशोरी को नशे की हालत में बेहोश बरामद कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टर ने उसके शराब पीने की पुष्टि की थी। किशोरी के होश में आने के बाद वारिसनगर पुलिस ने उसे महिला थाने के हवाले कर दिया था। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पीआर बांड भरवाने के बाद किशोरी को परिजन के हवाले कर दिया गया। इस मामले में परिजन के आवेदन देने के बाद समुचित कार्रवाई की जायेगी।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

4 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

4 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

4 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

10 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

11 घंटे ago