Bihar

माफी मांग लें नहीं तो तेजस्वी यादव, भाई वीरेंद्र और शकील अहमद खान पर FIR करेंगे, विजय सिन्हा की खुली चुनौती

बिहार के छपरा में जहरीली शराब से मौत को बवाल मचा हुआ है. इस बीच शराब के मामले में अपना नाम घसीटे जाने को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि बिहार के डिप्टी सीएम शराब के मामले में मेरा नाम लेकर छवि खराब कर रहे हैं. तेजस्वी यादव जिस शख्स को मेरा रिश्तेदार बता रहे हैं। उससे मेरे परिवार का दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है. वहीं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव, भाई वीरेंद्र और शकील अहमद खान अगर इसके लिए माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराएंगे.

दरअसल शुक्रवार को बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि जो नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा शराब की दुहाई दे रहे हैं, खुद उनके की संबंधी के घर शराब पकड़ाया है. तेजस्वी के साथ-साथ उनके पार्टी के विधायक भाई वीरेंद्र और कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान ने भी आरोप लगाया था कि विजय सिन्हा के संबंधी के घर शराब पकड़ाया है. जिसको लेकर विजय सिन्हा ने पलटवार किया है. उन्होंने इन नेताओं पर केस करने की धमकी भी दी है. विजय सिन्हा ने चेतावनी देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव, भाई वीरेंद्र और शकील अहमद खान अगर इसके लिए माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराएंगे.

विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव ने हड़बड़ाहट में बयान दिया कहा कि हमारे संबंधी के यहां शराब पकड़ाया है. यह तथ्यहीन बयान, दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है. बिना सत्य की जानकारी लिये बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हमारा दूर दूर तक संबंध नही है. उसमें हमारा नाम घसीटा जा रहा है. विजय सिन्हा ने इस दौरान पकड़े गए युवक की तस्वीर भी मीडिया के साथ शेयर की है. उन्होंने बताया कि पकड़ा गया युवक तीर छाप वाला झंडा लगाकर शराब की सप्लाई करते पकड़ा गया है. एक केस भी हुआ है लखीसराय थाना में. विजय सिन्हा ने कहा कि हमलोगों ने हमेशा सत्य की लड़ाई लड़ी है. गलती किया है तो फांसी पर चढ़ा दीजिये.

विजय सिन्हा ने कहा कि छपरा में जहरीली शराब से अबतक 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और अब इसका दायरा दूसरे जिलों तक बढ़ता जा रहा है. बीजेपी सड़क से लेकर सदन तक इसके खिलाफ आवाज उठा रही है. बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ सरकार के मंत्रियों का जिस तरह से बयान आ रहा है, वह दुखद और काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. नेता विपक्ष ने कहा कि कल तक जो तेजस्वी यादव शराब से हो रही मौतों पर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते थे आज वहीं तेजस्वी बिहार का सीएम बनने की लालच में मुआवजे की बात करने के बजाए मुख्यमंत्री के सुर में सुर मिला रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय के सरदारगंज एंव उजियारपुर के चांदचौर में पुलिस पिकेट खोलने की कवायद शुरू

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अपराध नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था के मद्देनजर दलसिंहसराय शहर के व्यस्ततम क्षेत्र सरदारगंज…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में स्वास्थ्य केंद्रों के मासिक रैंकिंग की समीक्षा, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के स्वास्थ्य केंद्रों की मासिक रैंकिंग की समीक्षा को लेकर शुक्रवार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं मिलने से लौट रहे मरीज, कुत्ता के काटने पर निजी अस्पतालों की ओर गरीब मरीजों को करना पड़ रहा रूख

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुक्रवार को एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं रहने के…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल से ओपीडी सेवा ठप, इलाज कराने पहुंचे सैकड़ों मरीजों को लौटना पड़ा वापस

समस्तीपुर : बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) के आह्वान पर शुक्रवार से जिले के सरकारी…

4 घंटे ago

नाबालिग से अभद्रता मामले में एक गिरफ्तार, 4 आरोपितों की हुई पहचान

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर नाबालिग लड़की के साथ कथित अभद्र…

14 घंटे ago