Samastipur

समस्तीपुर में स्वास्थ्य केंद्रों के मासिक रैंकिंग की समीक्षा, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के स्वास्थ्य केंद्रों की मासिक रैंकिंग की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार ने की। इसमें राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी आयुष्मान आरोग्य मंदिर डॉ. रजनी, सीपीएचसी सलाहकार डॉ. पंकज पटेल और राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी जपैगो डॉ. रुपाली रैना ने जिले के सभी स्वास्थ्य प्रबंधकों एवं प्रत्येक प्रखंड से एक-एक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के साथ विभिन्न स्वास्थ्य सूचकांकों की समीक्षा की।

बैठक में अधिकारियों ने मासिक रैंकिंग में सुधार के लिए सभी निर्धारित सूचकांकों पर गंभीरता से कार्य करने तथा संबंधित प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर से लेकर जिला अस्पताल तक साफ-सफाई, मरीजों के बैठने और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को अपने कार्यस्थल पर राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार, पटना की ओर से उपलब्ध कराए गए विभिन्न पंजी में मरीजों की एंट्री सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही टेलीमेडिसिन के माध्यम से अधिक से अधिक मरीजों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने, जरूरी दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने और रैपिड डायग्नोस्टिक किट से जांच की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। जांच से संबंधित प्रतिवेदन भी समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।सिविल सर्जन ने राज्य कार्यक्रम पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था में सुधार लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। बैठक में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के नोडल पदाधिकारी, कार्यपालक सहायक समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, हटिया तक चलेगी मौर्य एक्सप्रेस; रीमॉडलिंग कार्य के चलते रेलवे का फैसला

समस्तीपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में रीमॉडलिंग कार्य…

2 घंटे ago

26 जिलों की मौजूदगी में समस्तीपुर की प्रभावी प्रस्तुति, शिक्षक सुभीत को ‘फेस ऑफ ट्रेनर’ की उपाधि

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय योजना निर्माण कार्यशाला में समस्तीपुर के लिए उस समय गौरव का क्षण…

3 घंटे ago

बिहार के बरौनी से गुजरात के बीच चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में भी होगा ठहराव

Amrit Bharat Express: रेल यात्रियों को जल्द ही एक और अमृत भारत एक्सप्रेस की सुविधा…

3 घंटे ago

बिहार में हाईवे पेट्रोलिंग को मिली रफ्तार, 58 नए वाहन उतरे; हादसे के बाद गोल्डन आवर में मिलेगी मदद

राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क हादसों में होने वाली मौत को कम करने और यातायात व्यवस्था…

14 घंटे ago

कानून व्यवस्था पर बिहार पुलिस का नया प्लान, समस्तीपुर समेत सभी जिलों के लिए प्रभारी IPS की तैनाती; DGP को देंगे रिपोर्ट 

समस्तीपुर : बिहार पुलिस मुख्यालय ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एडीजी से…

22 घंटे ago

दलसिंहसराय के सरदारगंज एंव उजियारपुर के चांदचौर में पुलिस पिकेट खोलने की कवायद शुरू

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अपराध नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था के मद्देनजर दलसिंहसराय शहर के व्यस्ततम क्षेत्र सरदारगंज…

1 दिन ago