Bihar

बिहार: आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक ने पकड़े जाने के डर से कुएं में लगाई छलांग, ग्रामीणों ने बाहर निकालकर करा दी शादी

बिहार के छपरा में अपनी प्रेमिका को पाने के लिए उसके प्रेमी ने जबरदस्त ड्रमा किया. वह लड़की से मिलने देर रात पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी. इसके बाद युवक कुंए में कूद गया. युवक के इस कदम से वहां हड़कंप मच गया. युवक को बचाने के लिए ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन युवक निकलने को तैयार नहीं हुआ. उसने शादी की शर्त रख दी. बाद में उसकी शर्त मानने का आश्वासन देकर उसे बाहर निकाला गया और उसकी शादी प्रेमिका से करा दी गई.

मामला गरखा थाना क्षेत्र के मोतीराजपुर गांव का है, जहां एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने देर रात गांव में पहुंचा था. उसके पहुंचते ही ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसके बाद बाद लोगों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी.

इसी क्रम में युवक ने लड़की से शादी करने की बात कही और जब लोगों ने विरोध किया तो वह कुएं में कूद गया. किसी तरह लोगों ने उसे कुएं से बाहर निकाला और उसकी शादी लड़की से करवा दी, हालांकि इस शादी में लड़के के परिजन शामिल नहीं हुए.

प्रेमी युवक का नाम मुन्ना राज है जो नगर थाना क्षेत्र के बिचला तेलपा का रहने वाला है. वहीं, लड़की का नाम सोनी कुमारी बताया गया है जो मोतीराजपुर की रहने वाली बताई जा रही है. दोनों के बीच 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन लड़के के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हो रहे थे. इसको लेकर लड़का खुद ही मिलने के लिए लड़की के पास पहुंच गया. लड़के के वहां पहुंचते ही हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया.

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

52 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago