Bihar

बिहार उपचुनाव: कुढ़नी में रोचक हुआ मुकाबला, जदयू-भाजपा में कांटे की टक्कर

कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है. अभी तक 17वें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. 14वें राउंड में जेडीयू उम्मीदवार मनोज कुशवाहा 2184 वोटों से बीजेपी उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता से आगे चल रहे हैं. हालांकि वोटों का अंतर बहुत अधिक नहीं है. इससे पहले बीजेपी शुरुआती 10 राउंड में जेडीयू से आगे चल रही थी. लेकिन, अब जेडीयू ने बढ़त बना रखी है.

हालांकि कुढ़नी में जीत किसकी होगी यह स्थिति बहुत स्पष्ट नहीं हो पायी है. मतगणना कुल 23 राउंड में पूरी होनी है. ऐसे में अभी भी 6 राउंड बाकी है. इसलिए अभी रिजल्ट को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी. कुढ़नी चुनाव के मतगणना के दौरान लगातार आंकड़े बदल रहे हैं. पलड़ा कभी बीजेपी तो कभी जेडीयू की तरफ झुक रहा है.

बता दें, कुढ़नी में पिछले चुनाव यानि की 2020 में भी कांटे का मुकाबला देखने को मिल था. कुढ़नी विधानसभा चुनाव में बीजेपी के द्वारा केदार गुप्ता को उम्मीदवार बनाए जाने के पीछे की मुख्य वजह उनका जनाधार माना जा रहा है. दरअसल, केदार गुप्ता 2020 के विधान सभा चुनाव में सिर्फ 712 वोट से राजद उम्मीदवार अनिल सहनी के हाथों चुनाव हारे थे. राजद कैंडिडेट को 78549 वोट मिले थे; जबकि दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी को 77837 वोट मिले थे. यहां यह भी बता दें कि 2020 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू का सहयोग मिलने के बाद भी बीजेपी कैंडिडेट की हार हो गई थी.

कुढ़नी चुनाव परिणाम को लेकर अब बिहार के नेताओं की प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गयी है. बिहार बीजेपी अध्यक्ष अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि हम सभी ने काफी मेहनत की है, बाकी ईश्वर की इच्छा है. एक तरफ 7 दल एक साथ खड़े हैं. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी अकेली खड़ी है. ईश्वर की इच्छा देखते हैं. वहीं RLJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने कहा कि बीजेपी प्रत्याशी के लिए केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने लगातार चुनाव प्रचार किया था, पूरी पार्टी ने वहां बीजेपी के लिए वोट मांगा था. जीत बीजेपी प्रत्याशी की ही होगी.

Avinash Roy

Recent Posts

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

2 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

6 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में आज निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री व नो-पार्किंग

तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक…

7 घंटे ago

दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली से हर महीने 90 रुपये बचेंगे, बिहार में कंपनी ने गिनाए फायदे

बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली मिलने की व्यवस्था (टीओडी टैरिफ)…

9 घंटे ago