बिहार के पूर्णिया के एक गांव में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक बच्चा दो हैंड ग्रेनेड को गेंद समझकर घर ले आया। दरअसल, बच्चा रुपौली-मोहनपुर राज्यमार्ग के पास बने एक ब्रिज पर खेल रहा था इस दौरान उसे दो ग्रेनेड मिले जिन्हें वो गेंद समझकर अपने साथ घर ले आया।
बच्चा यहीं नहीं रुका और उसने जिज्ञासावश एक ग्रेनेड की पिन खींच दी, जिससे धुआं निकलते देख वह डर कर भाग गया और आस-पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। रुपौली थाने के एसएचओ महादेव कामत ने बताया कि ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बम निरोधक दस्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंची। जहां सफलतापूर्वक ग्रेनेड डिस्पोज कर दिए गए हैं, ग्रेनेड काफी पुराने थे।
एसपी आमिर जावेद ने पुलिस को घटना की जांच कर जल्द से जल्द रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए हैं। जिला पुलिस ने मटेली ब्रिज पर जाकर भी सर्चिंग की जहां से बच्चे ने उन्हें उठाया था। ग्रामीणों का कहना है कि 20 साल पहले गांव में दो गिरोहों के बीच गैंगवॉर छिड़ा हुआ था। वहीं, पुलिस ने भी आशंका जताई है कि इनमें से ही किसी गैंग के सदस्य ने दोनों ग्रेनेड छुपाए होंगे।
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…
समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…