Bihar

कुढ़नी में BJP की जीत, केदार गुप्ता ने JDU प्रत्याशी को 3632 वोटों से दी शिकस्त

बिहार विधानसभा के कुढ़नी उपचुनाव में BJP की जीत हुई है. जेडीयू के मनोज कुशवाहा को हार का सामना करना पड़ा है. बीजेपी ने यहां 3632 वोटों से जीत दर्ज की है. कुढ़नी में वोटों की गिनती शुरु होने के बाद से ही जेडीयू और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला था. 8 वें राउंड के बाद लगातार आगे चल रही जेडीयू 19 वें राउंड में पीछे हो गई थी. इसके बाद 20 वें राउंड में बीजेपी ने 56 वोटों की बढ़त ली थी.

कुढ़नी में 19 टेबल पर 23 रांउड की गिनती हुई. और अंतिम राउंड में जाकर हार जीत का फैसला हुआ. कुढ़नी में 13 प्रत्याशी मैदान में थे. यहां VIP ने नीलाभ कुमार को मैदान में उतारा था. भूमिहार जाति के नीलाभ कुमार कुढ़नी के चार बार विधायक रहे साधु शरण साही के पोते हैं. नीलाभ कुमार यहां कोई कमाल नहीं कर सके. वही AIMIM भी यहां कुछ खास नहीं कर पाई.

बिहार में नीतीश कुमार के पाला बदलकर महागठबंधन में शामिल होने के बाद यह दूसरा चुनाव था. इससे पहले गोपालगंज और मोकामा में हुए उपचुनाव में आरजेडी और बीजेपी ने एक- एक सीट पर जीत दर्ज की थी. तब मुकाबला बराबरी पर रहा था. अब बीजेपी ने कुढ़नी में जीत दर्ज करके बढ़त ले ली है. कुढ़नी उपचुनाव को 2024 लोकसभा का सेमीफाइनल भी कहा जा रहा था. साथ ही यह भी कहा जा रहा था कि यहां नीतीश कुमार की साख दाव पर लगी हुई थी.

कुढ़नी में आरजेडी विधायक अनिल सहनी की सदस्यता समाप्त होने के बाद उपचुनाव कराया जा रहा है. LTC स्कैम में दोषी साबित होने और सजायाफ्ता होने के बाद उनकी सदस्यता रद्द हो गई थी जिसके बाद यहां उपचुनाव कराया गया और की जीत हुई है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

2 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

3 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

16 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

16 घंटे ago