Bihar

कुढ़नी में बीजेपी की जीत के बाद चिराग पासवान का कॉन्फिडेंस हाई, एनडीए में वापसी के साथ बढ़ेगा कद?

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर बीजेपी की जीत के बाद लोजपा (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान का कॉन्फिडेंस हाई है। लोजपा (रामविलास) के नेता इसे चिराग पासवान की मेहनत का परिणाम बता रहे हैं। चिराग की एनडीए में वापसी जल्द होने वाली है। माना जा रहा है कि एनडीए में वापस आने के बाद चिराग का गठबंधन में कद और बढ़ सकता है। आधिकारिक तौर पर एनडीए में नहीं रहते हुए भी चिराग ने कुढ़नी में बीजेपी प्रत्याशी केदार गुप्ता के समर्थन में प्रचार किया था।

लोजपा (रामविलास) के प्रवक्ता राजेश भट्ट ने कुढ़नी उपचुनाव में बीजेपी की जीत को चिराग फैक्टर का असर बताया। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान की लोकप्रियता और पार्टी के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन में लोगों की आस्था बढ़ रही है। उपचुनाव का नतीजा इसका संकेत है। आने वाले दिनों में चिराग प्रदेश की दिशा और दशा तय करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले चुनाव में बीजेपी जब जेडीयू के साथ चुनाव लड़ी थी, तो उसे हार का सामना करना पड़ा था। इस बार चिराग पासवान साथ आए तो बीजेपी जीत गई।

चिराग पासवान की एनडीए में वापसी?

चिराग पासवान की एनडीए में वापसी जल्द होने वाली है। वे खुद इस बात की तस्दीक कर चुके हैं। पिछले महीने उन्होंने कहा था कि वे जल्द ही एनडीए से जुड़ेंगे। इस बारे में बीजेपी से बात चल रही है। हालांकि, गठबंधन से बाहर रहते हुए भी वे लंबे समय से बीजेपी के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। पिछले महीने हुए मोकामा और गोपालगंज सीट पर भी उन्होंने बीजेपी का प्रचार किया था।

लोजपा का होगा विलय?

चिराग पासवान की एनडीए में वापसी का सबसे बड़ा रोड़ा उनके चाचा पशुपति पारस हैं। पारस लोक जनशक्ति पार्टी के दूसरे गुट के मुखिया हैं। लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान के निधन के बाद उनकी राजनीतिक विरासत को लेकर चाचा-भतीजा में विवाद हो गया था। इसके बाद चिराग एनडीए से अलग हो गए और पारस गठबंधन में बने रहे। वे फिलहाल मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं। हालांकि, अब दोनों के बीच बर्फ धीरे-धीरे पिघलने लगी है। मगर पशुपति पारस और चिराग पासवान, दोनों की ओर से लोजपा के विलय के बारे में खुलकर कोई बात नहीं कही गई है।

चिराग पासवान का एनडीए में कद बढ़ेगा?

चिराग पासवान अगर एनडीए में वापसी करते हैं, तो आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में बीजेपी को फायदा हो सकता है। चिराग पासवान एक दलित युवा चेहरा हैं। एनडीए से अलग होने के बाद भी वे समय-समय पर बीजेपी के प्रति अपनी वफादारी जताने से चूकते नहीं हैं। यही कारण है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी के सामने अपनी पार्टी से प्रत्याशी नहीं खड़े किए। इस साल हुए उपचुनाव में बीजेपी का प्रचार भी किया। चिराग के समर्थकों को उम्मीद है कि एनडीए में वापसी के बाद उनके नेता का गठबंधन में कद बढ़ जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

36 मिनट ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

1 घंटा ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

13 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

13 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

14 घंटे ago