Bihar

‘जिंदगी झंड बा…नीतीश बाबू कौन बात के घमंड बा’:कुढ़नी में रवि किशन बोले- बिहार में लौट आया जंगलराज

बिहार विधानसभा की कुढ़नी सीट पर हो रहे उपचुनाव में 5 दिसंबर को मतदान होने वाला हैं। महागठबंधन की ओर से नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा और बीजेपी की ओर से पूर्व विधायक केदार गुप्ता के बीच सीधी टक्कर है। दोनों ही पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत कुढ़नी के मैदान में झोंक दी है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सांसद और भोजपुरी स्टार रवि किशन ने रोड शो किया। उनके साथ लोजपा (रामविलास)के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान रोड शो में शामिल हुए।

रवि किशन और चिराग पासवान के रोड शो में काफी भीड़ उमड़ी। भीड़ देखकर रवि किशन काफी उत्साहित हो गए। पत्रकारों से बातचीत में रवि किशन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर जुबानी प्रहार किया। अपने अंदाज में रवि किशन ने कहा- “जिंदगी झंड बा नितीश बाबू, अब कौने बात के घमंड बा”।

रवि किशन ने कहा कि जब तक नीतीश कुमार भाजपा के साथ मिलकर बिहार में सरकार चला रहे थे, तब तक काफी विकास के कार्य हुए। उन्हीं कार्यों के आधार पर नीतीश कुमार वोट मांग रहे हैं। लेकिन जनता अब उन्हें पहचान चुकी हैं। नीतीश कुमार की महागठबंधन सरकार में पूरे बिहार में अपराध चरम पर पहुंच गया है। रवि किशन ने नीतीश कुमार पर बिहार को बर्बाद करने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी केदार गुप्ता की जीत का दावा करते हुए कहा कि कुढ़नी में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत होगी। कुढ़नी की जीत नीतीश कुमार के लिए बड़ा तमाचा होगा। रवि किशन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के साथ नीतीश कुमार ने धोखा किया। जनता में इसका काफी आक्रोश देखा जा रहा है। उपचुनाव में जनता इसका बदला ले लेगी।

लोजपा नेता चिराग पासवान ने कहा कि कुढ़नी में लड़ाई हार जीत की नहीं है बल्कि, जीत के मार्जिन की है। उन्होंने कहा कि जो लोग भी अपने हक अधिकार की मांग करते हैं उनकी बात नीतीश कुमार को बेकार की बात लगती है। लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि 2020 के चुनाव में अकेले चिराग फैक्टर ने नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को तीसरे नंबर की पार्टी बना दिया। इस बार तो पूरी एनडीए इंटैक्ट होकर चुनाव लड़ रही है।

रोड शो में मुजफ्फरपुर के भाजपा सांसद अजय निषाद समेत पार्टी के कई अन्य नेता शामिल हुए। बड़ी संख्या में लोजपा के नेता और कार्यकर्ता भी रोड शो में मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

नीतीश को CM बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कुर्मी चेतना महारैली के संयोजक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि

बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक और कुर्मी चेतना महारैली के…

22 मिनट ago

निशांत को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज, 14 जदयू विधायकों ने बनाई ‘टीम निशांत’

जदयू के युवा विधायकों ने कहा है कि निशांत कुमार को सीएम की जिम्मेदारी सौंपी…

55 मिनट ago

स्कूल बंद, सैलरी में कटौती और दफ्तरों में सिर्फ 4 दिन होगा काम… पाकिस्तान में तेल संकट से हाहाकार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को बढ़ती तेल कीमतों को देखते हुए खर्चों…

2 घंटे ago

सुधा बूथ पर बकरी दूध की बिक्री, पालन के लिए मिलेगी 90% सब्सिडी; नीतीश सरकार का प्लान

पूरे बिहार में अब सुधा बूथों के माध्यम से बकरी दूध की बिक्री होगी। बकरे…

3 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में ‘आपातकाल के 50 साल’ शीर्षक पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते…

4 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की शक्ति परीक्षा आज; तेजस्‍वी यादव की बैठक में AIMIM को भी न्‍योता

राज्यसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को महागठबंधन के विधायकों की बैठक बुलाई गई है। बैठक…

5 घंटे ago