समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ताजपुर रोड में नगर निगम प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अतिक्रमणकारियों की दुकान को ध्वस्त किया है। बताया जाता है कि समस्तीपुर-ताजपुर रोड में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाई गई दुकान और अवैध कब्जे को हटाने की करवाई प्रशासन ने शुरू कर दी है।
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व में ही सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजा गया था ताकि वह सही समय पर सड़क के किनारे लगाए गए दुकान को हटा ले। नोटिस प्राप्त होने के बावजूद भी अतिक्रमणकारी वहां से टस से मस नहीं हुए।
इसके बाद प्रशासन से जेसीबी से दुकानों को तोड़ना शुरू किया तो दुकानदारों में भगदड़ मच गई। दुकान के आसपास भी दुकानदारों ने सामान फैला रखा था, बुल्डोजर चलता देख उसे आनन-फानन में सामान सहेजने लगे।
नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमणकारियों को प्रशासनिक अधिकारी पिछले कई दिनों से हिदायत दे रहे थे। लेकिन अतिक्रमणकरी उसकी अनदेखी कर रहे थे। जिसके बाद अधिकारी कड़ा रुख अपनाते हुए बुल्डोजर लेकर सड़क पर उतर गए। नगर निगम के अधिकारियों के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद थे।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…
समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…
आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…