Bihar

जेडीयू और आरजेडी का विलय आत्मघाती होगा, उपेंद्र कुशवाहा बोले- अभी 2024 चुनाव पर फोकस

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ने की घोषणा के बाद जेडीयू और आरजेडी के विलय की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने इसे हवाबाजी बताया है। उन्होंने कहा कि जेडीयू और आरजेडी के विलय की चर्चा हवा में है। जिस दिन हमने मर्जर स्वीकार कर लिया, यह आत्मघाती कदम साबित होगा।

जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने बुधवार को न्यूज 18 से बातचीत में कहा कि अभी महागठबंधन का पूरा फोकस 2024 के लोकसभा चुनाव पर है। 2024 का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व पर लड़ा जाएगा। 2025 के विधानसभा चुनाव की अभी बात नहीं करनी चाहिए। जेडीयू-आरजेडी के विलय की अटकलों से उन्होंने पूरी तरह इनकार कर दिया।

कुशवाहा ने कहा कि आखिर कोई कैसे मर्जर स्वीकार कर लेगा। जेडीयू और आरजेडी के विलय की चर्चा हवा में है। अगर हमने विलय स्वीकार कर लिया तो यह हमारे लिए आत्मघाती कदम साबित होगा। मर्जर के बाद सब खत्म हो जाएगा, फिर बचेगा ही क्या।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि करोड़ों लोग गरीब पिछड़ों के अरमानों की पार्टी जेडीयू है। इसके अस्तित्व को खत्म करने की कहीं से बात आ रही है तो इसमें कोई सच्चाई नहीं है। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा तेजस्वी यादव को अपना उत्तराधिकारी घोषित करने के बाद आरजेडी और जेडीयू के विलय की चर्चा जोरों पर है।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

8 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

8 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

9 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

14 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

19 घंटे ago