IPS अधिकारी राजविंदर सिंह भट्टी (IPS Bhatti) को बिहार का नया DGP नियुक्त किया गया है। वहीं ये पूरा बदलाव शराब कांड के बाद हुआ है। रविवार को बिहार सरकार के गृह विभाग ने नए DGP के नाम की अधिसूचना जारी की। बता दें कि, इसके पहले राजविंदर सिंह BSF के पूर्वी कमान के ADG के पद पर कार्यरत थे।
जानकारी हो कि, IPSभट्टी मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं। लेकिन उनका कैडर बिहार होने की वजह से, उन्होंने बिहार में कार्य के दौरान कई बड़े बाहुबलियों को भी पकड़ कर धूल चटाई। साथ ही कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी उन्होंने हर संभव प्रयास भी किया है।
आर. एस. भट्टी फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीमा सुरक्षा बल के पूर्वी कमांड में अपर महानिदेश के रूप में सेवा दे रहे हैं। भट्टी शुरुआती दौर में राजधानी पटना में भी अपने काम से चर्चित रहे थे। राजविंदर सिंह भट्टी की छवि एक सख्त अधिकारी की है। सितम्बर 2005 में राजविंदर सिंह भट्टी सिवान के एसपी बने थे। भट्टी बाढ़ के एएसपी भी रह चुके हैं।
जानकारी दें कि, बिहार के बाहुबली नेता रहे शहाबुद्दीन को गिरफ्तार करने किए जो विशेष गुप्त योजना बनी थी, उसे दरअसल IPS आरएस भट्टी ने ही अंजाम दिया था। वहीं साल 2005 में हुए विधानसभा चुनाव के वक्त विशेष तौर पर उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस विशेष रूप से बिहार लाया गया था। उसके बाद इन्हें सीवान में DIG के रूप में भी पदभार दिया गया था। जिसको भी उसने बहुत ही सकुशलता से निभाया।
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…
समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…
भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…