Bihar

रिटायर्ड IPS का B.Tech डिग्रीधारी बेटा पटना में अपराधियों को बेचता था हथियार, नौकरी नहीं मिली तो बना हथियार सप्लायर

पटना में अपराधियों को हथियार सप्लाइ करने वाले एक बड़े गिरोह का पटना पुलिस ने खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने तीन हथियार सप्लायर और लूटपाट करने वाले अपराधियों समेत छह को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार हथियार सप्लायर गिरोह का सरगना एक रिटायर्ड आइपीएस अधिकारी का बीटेक डिग्रीधारी बेटा आशीष रंजन है. वह मुंगेर से हथियार मंगवा कर पटना के अपराधियों को बेचता था.

इस संबंध में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह में शामिल अपराधी जमीन कब्जा कराने, रंगदारी, धमकी समेत अन्य कांडों को अंजाम कर अपना नाम बना रहे थे. गिरफ्तार अपराधियों का कोई भी आपराधिक इतिहास नहीं है.

40 हजार में पिस्टल और दो सौ में गोली

मिली जानकारी के अनुसार आशीष जिस शख्स से मुंगेर से पिस्टल व कारतूस मंगवाता था, उसका मुंगेर में काफी पैठ है. वह कम दाम में अवैध हथियार आशीष को उपलब्ध करवाता, जिसे वह पटना के अपराधियों को सप्लाइ करता था. पुलिस के अनुसार आशीष 40 हजार रुपये में पिस्टल और दो सौ रुपये में 7.65 एमएम की गोली बेचता था.

नहीं मिली नौकरी, तो करने लगा हथियार सप्लाइ

मिली जानकारी के अनुसार बीटेक डिग्रीधारी आशीष रंजन और राकेश कुमार को जब नौकरी नहीं मिली, तो दोनों ने मिल कर हथियार सप्लाइ का धंधा शुरू कर दिया था. पूछताछ में पुलिस ने मुंगेर से हथियार सप्लाइ करने वाले के बारे में भी पता कर लिया है और जल्द ही वहां के पुलिस से संपर्क छापेमारी करेगी. एसएसपी ने बताया कि सभी को रिमांड पर लेकर पूछताछ किया जायेगा.

महिला से छिनतई के प्रयास में पकड़ा गया

गुरुवार को मलाही पकड़ी के पास एक महिला से बाइक सवार तीन शातिरों ने चेन स्नैचिंग का प्रयास किया था. इस दौरान बाइक सवार अंकुश को लोगों ने पकड़ लिया और दो फरार हो गये. पूछताछ में उसने दो साथियों के नाम को बताया. जब मोबाइल की छानबीन की गयी, तो उसमें कई सारे हथियारों की तस्वीर और वीडियो मिला. तलाशी में अंकुश के पास से हथियार और कारतूस भी बरामद हुए. इसी की निशानदेही पर अन्य पांच शातिरों को पुलिस ने पकड़ा है.

ऑटो पर राहगीरों को बैठा करता था लूटपाट

अंकुश की निशानदेही पर महिला से चेन स्नैचिंग के प्रयास के बाद फरार बिट्टू और सुजीत को पकड़ा गया, जिसके पास से भी हथियार और कारतूस बरामद हुए. सुजीत मुख्य रूप से ऑटो चलाता है और बैरिया, रेलवे स्टेशन से राहगीरों बैठा कर अपने साथी बिट्टू व अंकुश के साथ हथियार के बल पर लूटपाट करता था. तीनों ने कई लूटपाट व छिनतई की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारा है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

22 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago