Bihar

अच्छी परंपरा की शुरुआत! बिहार में बेटे की शादी पर बेवजह खर्च की जगह रिटायर्ड शिक्षक ने गरीब जरूरतमंद छात्राओं को दिए 1 लाख रुपये

बिहार के मधेपुरा में एक सेवानिवृत्त शिक्षक ने बेटे की शादी के उपलक्ष्य में शुक्रवार को 10 गरीब जरूरतमंद मेडिकल और इंजीनियरिंग की छात्राओं के बीच 10-10 हजार रुपये का चेक दे कर नई मिसाल पेश की है. पेशे से शिक्षक रहे एस.एन.पी.एम प्लस टू विद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. निरंजन कुमार शिक्षा ग्रहण करने के दौरान गरीब और निर्धन छात्र-छात्राओं की परेशानी को नजदीक से देखा और परखा है. शादी में फिजूलखर्ची के बजाय जरूरतमंद और गरीब छात्रों के बीच पैसों का वितरण किया गया. दहेज भी नहीं लिया गया है.

रिसेप्शन में बांटी राशि

बताया जाता है कि इससे पहले भी अपनी बेटी की शादी में स्कूली शिक्षा से जुड़ी 10 छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपये का चेक दे चुके थे. वहीं इस बार जब बेटे की शादी उन्होंने आदर्श तरीके से की तो मेडिकल और इंजीनियरिंग के मेधावी गरीब छात्राओं को सहायता करने का मन बनाया. इसके लिए मधेपुरा के जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज और बी.बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज मधेपुरा के प्राचार्य से पांच-पांच छात्राओं की सूची लिए और उन्हें 10-10 हजार का चेक दिया.

डॉ. निरंजन के पुत्र नितेश मानव इंजीनियर हैं और उनकी पत्नी खुशबू खंडेलवाल बैंकर हैं. ये लोग राजस्थान के जयपुर में रहते हैं. वहीँ इनकी बीते दो दिसंबर को शादी हुई थी. बीती रात मधेपुरा में मेडिकल कॉलेज के निकट उनके घर पर वर-वधु का स्वागत का कार्यक्रम रखा गया जहां 10 मेडिकल और इंजीनियरिंग की छात्राओं के बीच एक लाख की राशि वितरित हुई.

छात्राओं को मिले 10-10 हजार रुपये

इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने डॉ निरंजन कुमार के प्रयास की सराहना की.बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज की आंचल कुमारी, कल्पना कुमारी, खुशबू कुमारी गुप्ता, भारती कुमारी और स्तुति आंचल और जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज के शहजादी समर, साक्षी कुमारी, प्रियंका कुमारी, श्रेया रानी, कुसुम रजक को 10-10 हजार का चेक दिया गया. चेक पाकर छात्राओं ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज शिक्षा काफी महंगी हो गई है. सरकारी कॉलेज के होने के बाद भी कई खर्च होते हैं जिसके लिए सोचना पड़ता है.

Avinash Roy

Recent Posts

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

5 मिनट ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

4 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

4 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

5 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

5 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

5 घंटे ago