Bihar

बिहार: ईमानदार चोर की चर्चा, दरवाजे पर वापस छोड़ गए टीवी और सूटकेस; 10 लाख से ज्यादा की चोरी की थी

बिहार के नालंदा में एक अनोखे चोर की चर्चा शुरू है। जी हां, ये चोर काफी ईमानदार है। चोर ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। काफी सारा सामान चोरी कर ले गया। एलसीडी टीवी और सूटकेस भी चुराया। घर के सामान पर हाथ साफ कर दिया। 16 दिन बाद चोर का हृदय परिवर्तन हो गया। उसके बाद उसने धीरे से सारा सामान उसके मालिक को लौटा दिया।

घटना पिछले 13 दिसम्बर को दीपनगर थाना इलाके के देवीसराय मोहल्ले में हुई। जब कर्नल के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। आर्मी के कर्नल रवि रंजन के घर से 10 लाख रुपये के सामान की चोरी हुई। चोर ने 16 दिन बाद सभी सामान को लौटा दिया। घर की देखभाल कर रही चिंता देवी ने बताया कि जब गुरुवार की सुबह घर की सफाई करने पहुंची तो दरवाजे पर बोरे के अंदर टीवी और एक सूटकेस रखा हुआ था । इसके बाद उसने इसकी जानकारी गृहस्वामी को दी।

चोरों की इस करतूत के जान मोहल्लेवासी भी अचरज में हैं । सामान देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। दीपनगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिस लगातार इस मामले में छापेमारी कर रही थी। भयवश बदमाशों ने चोरी के कुछ सामान को घर के पास लाकर रख दिया। आसपास के लोगों की ही ही करतूत मालूम हो रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में भाजपा से सीएम कौन, नीतीश राज्यसभा गए तो सम्राट, नित्यानंद या कोई और मुख्यमंत्री?

बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…

1 घंटा ago

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

6 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

6 घंटे ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

10 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

12 घंटे ago