Samastipur

दलसिंहसराय में होली के दौरान बजा- प्रखंड हो या जिला… फिर युवक ने की हवाई फायरिंग, सोशल मीडिया पर वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : होली के रंगों के बीच मस्ती का मजा लेने वाले कई लोग इसका सही अर्थ भूल जाते हैं। भोजपुरी हिट गाना ‘प्रखंड हो या जिला’ की धुन पर झूमते हुए एक युवक ने हवाई फायरिंग की, जो न केवल खतरनाक है साथ कानून के खिलाफ भी है। इंटरनेट पर वीडियो वायरल होने के साथ ही यह घटना सभी के लिए चेतावनी बन गई कि त्यौहार पर हिंसा और हथियारों का प्रयोग गंभीर अपराध है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

बता दें कि समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में होली के त्योहार के दौरान एक युवक द्वारा हवाई फायरिंग करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में युवक रंग-गुलाल के बीच पिस्टल से गोली चलाते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं युवक भोजपुरी सांग प्रखंड हो या जिला बबुआन से ही हिला पर थिरकते नजर आ रहे है।

आसपास मौजूद लोग भी होली के जश्न में शामिल नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो होली के दिन का है। जिसे किसी ने रिकार्ड कर इंटरनेट मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि वीडियो की सत्यता और स्थान की पहचान की जा रही है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

17 मिनट ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

23 मिनट ago

विद्यापतिधाम रेलवे परिसर में चला बुलडोजर, अतिक्रमण पर रेल पुलिस बल की हुई कार्रवाई

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाल] : पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर - बछवाड़ा रेलखंड पर अवस्थित…

57 मिनट ago

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

13 घंटे ago