National

यूपी पुलिस का कारनामा, दारोगा ने राइफल की नली में डाल दी गोली, DIG भी हंसने लगे…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

उत्तर प्रदेश पुलिस का मुंह से गोली चलाने और ठांय-ठांय की आवाज निकालने का कारनामा आप देख चुके हैं। अब यूपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने उससे बड़ा कारनामा कर पुलिस अधिकारियों को हैरत में डाल दिया। सब इंस्पेक्टर की पोस्ट के लिए ट्रेनिंग लेने और सालों इस पद पर बिताने के बाद भी महाशय को पता नहीं कि गोली कैसे चलाई जाती है।

सब इंस्पेक्टर ने गोली जब डीआईजी के सामने नली में डाली तो वो भी हैरान हो गए। डीआईजी के साथ खलीलाबाद थाने पर मौजूद सभी पुलिसकर्मी हंसने लगे। दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने इस मामले पर योगी सरकार को घेर लिया है। सपा ने ट्वीट किया कि नली से गोली डालना तो योगी सरकार की बड़ी उपब्धि है।

यूपी में अपराधियों के एनकाउंटर का रिकॉर्ड बनाने वाली यूपी पुलिस का एक चेहरा ऐसा भी है। दरअसल बस्ती रेंज के डीआईजी आरके भारद्वाज संतकबीरनगर के दौरा पर थे। मंगलवार को वो निरीक्षण पर खलीलाबाद थाना पहुंच गए। यहां उन्होंनेथाने में आर्म्स निरीक्षण का हाल देखा। इसके बाद वहां तैनात सभी पुलिसकर्मियों को पिस्टलस, रायफल, टीयर गन समेत अन्य हथियार चलाकर दिखाने को कहा।

ऐसे तो आपात स्थिति में जान चली जाएगी

डीआईजी ने एक सब इंस्पेक्टर को बुलाया और हथियार चलाकर दिखाने को कहा। सब इंस्पेक्टर उनके सामने राइफल में नली से गोली डालकर उसे चलाने का प्रयास करने लगा। ये देखकर डीआईजी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। साथ ही थाने पर मौजूद सभी पुलिसकर्मी दंग रह गए। डीआईजी ने इसके बाद कहा कि अगर पुलिसकर्मी गोली चलाना नहीं जानते और पिस्टल तक खोल नहीं पा रही तो जान जा सकती है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को आपात स्थिति के लिए प्रौक्टिस करने के लिए कहा।

दारोगा ने गोली को समझ लिया पैलेट

संतकबीरनगर में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद ने निरीक्षक के वायरल वीडियो पर सफाई दी। उन्होंने बताया कि एक उप निरीक्षक राइफल में फ्रंट लोडिंग कर रहा था। ये एंटी रॉइट गन है, जिसमें फ्रंट और बजल लोडिंग होती है। उप निरीक्षक कारतूस को पैलेट समझकर फ्रंट से लोड कर रहा था। इसको लेकर निर्देश दिया गया है कि सभी पुलिसकर्मियों को आर्म्स हैंडलिंग की ट्रेनिंग दी जाए।

सपा ने पूछा योगी जी की पुलिस को क्या हुआ

सपा ने इस मामले पर योगी सरकार को घेर लिया है। सपा ने ट्वीट किया कि ठांय ठांय करने वाली योगी जी की पुलिस में ये क्या हो रहा है। निर्दोष नागरिकों पर लाठी डंडा गोली बरसाने वाली पुलिस की सिट्टी पिट्टी गुंडे बदमाशों के आगे गुम हो जाती है। मुंह से बस ठांय ठांय निकलता है। अब नली के रास्ते गोली डालना ये तो योगीराज की बड़ी उपलब्धि है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: 15-20 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया, फिर रास्ता रोककर चालक से की लूटपाट

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…

8 घंटे ago

दुर्गा पूजा के दौरान गोली मारकर ह’*त्या के प्रयास मामले में आरोपित शिवम मिश्रा गिरफ्तार

समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर डाटा ऑपरेटरों ने निकाला मार्च, 29 वर्षों से लगातार सेवा लेने के बावजूद नहीं मिला लाभ

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…

9 घंटे ago

जीविका के नशामुक्ति अभियान में 703 लोगों ने ली शपथ; दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट लगा चोरी का बाइक बरामद, एक युवक भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…

9 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट से बारह पत्थर चौक तक बनेगा ‘NO HORN’ जोन, ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस की पहल

समस्तीपुर : शहर में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के…

9 घंटे ago