पहले जमीन कब्जे का मामला और अब अपने बयानों से गोपालपुर के जदयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। 12 दिसंबर को जमीन कब्जाने के मामले में फायरिंग और लाठी-डंडों युवकों की पिटाई का आरोप जदयू विधायक गोपाल मंडल और उनके बेटे आशीष मंडल पर लगा था। इस मामले में पुलिस थाने में मुकदमा भी दर्ज है। लेकिन अब अपने बयानों से गोपाल मंडल चर्चा में आ गए हैं.
जदयू विधायक गोपाल मंडल ने अपने बयान में कहा कि जो गोली चलाने से डरे वो विधायक कैसा। जमीन विवाद मामले में खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि वह प्लॉट पर नहीं गए थे। अगर वह वहां गए होते तो एक भी व्यक्ति नहीं बच पाता। जिसने जमीन ली और बेची है उसने मारपीट की है। हम जमीन पर कब्जा दिलाने का काम करते हैं। अपने पार्टी कार्यकर्ता के लिए गोली भी चला सकते हैं अभी हाल ही में 5 घंटे बैठकर एक कार्यकर्ता का खेत जोतवा दिया। हमारे कार्यकर्ता या समर्थकों को कोई परेशान करेगा तो हम उसे नहीं छोड़ेंगे। उसके साथ जरूर कूद पड़ेंगे।
क्या है पूरा मामला ?
भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र में मुसहरी के पास 19 कट्ठा के प्लॉट पर अवैध कब्जे से जुड़ा है। जेडीयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल उर्फ टिंकू पर जमीन कब्जे को लेकर गोली चलाने का आरोप है। फायरिंग और मारपीट में 4 लोग जख्मी हुए थे। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पीड़ित पक्ष का कहना था कि हमले से पहले उनके पास कॉल आया था। और कहा गया था कि अगर जमीन से नहीं हटोगे तो मारपीट होगी। फिर कुछ देर में ही 20 से 25 लोग प्लॉट पर पहुंच गए और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इस दौरान विधायक पुत्र ने फायरिंग भी की। यही नहीं पीड़ित पक्ष ने विधायक गोपाल मंडल पर भी कॉल करके धमकी देने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया था।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…
समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…