Bihar

गेंद समझकर बच्‍चा घर ले आया हैंड ग्रेनेड, पिन निकालते ही फैला धुआं तो अटकी सांसें

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार के पूर्णिया के एक गांव में मंगलवार को उस वक्‍त अफरा-तफरी मच गई जब एक बच्‍चा दो हैंड ग्रेनेड को गेंद समझकर घर ले आया। दरअसल, बच्‍चा रुपौली-मोहनपुर राज्‍यमार्ग के पास बने एक ब्रिज पर खेल रहा था इस दौरान उसे दो ग्रेनेड मिले जिन्‍हें वो गेंद समझकर अपने साथ घर ले आया।

बच्‍चा यहीं नहीं रुका और उसने जिज्ञासावश एक ग्रेनेड की पिन खींच दी, जिससे धुआं निकलते देख वह डर कर भाग गया और आस-पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। रुपौली थाने के एसएचओ महादेव कामत ने बताया कि ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बम निरोधक दस्ते के साथ घटनास्‍थल पर पहुंची। जहां सफलतापूर्वक ग्रेनेड डिस्‍पोज कर दिए गए हैं, ग्रेनेड काफी पु‍राने थे।

20 साल पहले गांव में चल रहा था गैंगवाॅर

एसपी आमिर जावेद ने पुलिस को घटना की जांच कर जल्‍द से जल्‍द रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए हैं। जिला पुलिस ने मटेली ब्रिज पर जाकर भी सर्चिंग की जहां से बच्चे ने उन्हें उठाया था। ग्रामीणों का कहना है कि 20 साल पहले गांव में दो गिरोहों के बीच गैंगवॉर छिड़ा हुआ था। वहीं, पुलिस ने भी आशंका जताई है कि इनमें से ही किसी गैंग के सदस्‍य ने दोनों ग्रेनेड छुपाए होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

5 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

10 घंटे ago