Bihar

बिहार में गैंगवार, 5 लोगों की मौत; घंटों गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा दियारा

बिहार के कटिहार में शुक्रवार की सुबह गैंगवार की घटना हुई. इसमें पांच से छह लोगों की मौत की खबर है. पुलिस ने एक शव को बरामद किया है. हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर कुल मौतों की संख्या की पुष्टी नहीं की गई है. घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है. यह पूरा मामला कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बकिया दियारा का है.

वर्चस्व को लेकर दो गुटों में गोलीबारी

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि यह घटना वर्चस्व को लेकर हुई है. दो गुटों में जमकर गोलीबारी की गई. इसमें दोनों गैंग की ओर से पांच से छह लोगों की मौत की खबर सामने आई है. कहा जा रहा है कि बकिया दियारा क्षेत्र में मोहना ठाकुर उर्फ मोहन ठाकुर और सुनील यादव के बीच दियारा क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर काफी लंबे समय से गैंगवार चलता रहा है.

स्थानीय लोगों की मानें तो दियारा क्षेत्र में पूर्व में भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं. गोलीबारी की घटना यहां बराबर होती रहती है. यह कोई नई बात नहीं है.

लोगों में दहशत का माहौल

बता दें कि प्रशासन अभी तक इस इलाके में शांति कायम नहीं कर सका है. इस तरह की घटनाएं यहां बराबर होती रहती हैं. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. लोगों में दहशत का महौल कायम हो गया है. इस घटना को लेकर कोई भी बयान देने से बच रहा है.

पुलिस ने जिस शव को बरामद किया है वह सुनील यादव गिरोह के अरविंद यादव का बताया जा रहा है. इसकी मौत की पुष्टि एसपी जितेंद्र कुमार कर चुके हैं. बताया जाता है कि ये दोनों गिरोह भागलपुर जिले के पीरपैंती से सटे बाखरपुर, कटिहार के बरारी समेत झारखंड के साहिबगंज से सटे दियारा क्षेत्रों में सक्रिय हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

44 मिनट ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

17 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

18 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

18 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

23 घंटे ago