Bihar

एक हफ्ते के अंदर बिहार के लाल मुकेश कुमार की बदली जिंदगी, पहले नीलामी में मिले करोड़ों रुपये और अब टीम इंडिया में मिली जगह

बिहार के लाल मुकेश कुमार लगातार नए मुकाम को हासिल करते जा रहे हैं। फर्स्ट क्लास टूर्नामेंटों में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मुकेश ने इस साल इंडिया ए के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। बंगाल के खेलने वाले इस तेज गेंदबाज ने अपने शानदार हुनर के दम पर विकेटों के साथ साथ इंडियम प्रीमियर लीग और भारतीय क्रिकेट बोर्ड का भी ध्यान अपनी ओर खींचा। इसी महीने कोच्चि में हुए ऑक्शन में उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने मोटी फीस देकर अपने नाम किया। अभी इस सफलता का जश्न खत्म भी नहीं हुआ था कि उनके लिए एक नई खुशखबरी आ गई। महज 5 दिनों के बाद ही 29 साल के मुकेश को पहली बार टीम इंडिया का बुलावा मिल गया।

मुकेश को मिला टीम इंडिया का बुलावा

बिहार के गोपालगंज से संबंध रखने वाले तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को भारतीय नेशनल टीम के सेलेक्टर्स ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम का हिस्सा बनाया है। यह उनके करियर में पहला मौका है जब उनके लिए टीम इंडिया ने अपने दरवाजे खोले हैं। भारतीय बोर्ड के चयनकर्ताओं ने अगले साल 3 जनवरी से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यों वाले भारतीय स्क्वॉड का ऐलान किया है और मुकेश कुमार इसका हिस्सा हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन में सबसे ज्यादा रकम मुकेश पर लगाए

आईपीएल 2023 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने कुल 5 खिलाड़ियों को खरीदा। दिल्ली ने इन 5 खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा रकम तेज गेंदबाज मुकेश के लिए खर्च किए। कैपिटल्स ने मुकेश को 5 करोड़ 50 लाख रुपए में अपने नाम किया जो राइली रूसो पर खर्च किए पैसों से भी काफी ज्यादा है।

T20I के लिए भारतीय टीम:

हार्दिक पांड्या (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार।

Avinash Roy

Recent Posts

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

60 मिनट ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

2 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल के सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई जाने वाली ट्रेन का परिचालन 31 मार्च के बाद हो जाएगा बंद

समस्तीपुर : सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (05585/05586) का…

7 घंटे ago

रद्द हुई बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा, 4 साल बाद 15 मार्च को हुआ था एग्जाम

बिहार के सिविल न्यायालयों में चपरासी पद पर भर्ती के लिए आयोजित हुई प्रारंभिक परीक्षा…

8 घंटे ago