Bihar

बिहार: रसोई गैस ले जा रहे ट्रक में लगी आग, एक-एक कर फटे 100 सिलेंडर, ड्राइवर के उड़े चीथड़े

बिहार के भागलपुर में LPG सिलेंडर से लदे ट्रक में अचानक आग लगने से जबरदस्त ब्लास्ट हुए हैं। सिलेंडर में एक-एक कर धमाके शुरू हुए। ट्रक पर सौ से ज्यादा सिलेंडर लदे थे। इनमें ब्लास्ट होने से धमाके की गूंज करीब एक घंटे तक इलाके में सुनाई दी। इस दौरान आग की ऊंची लपटें भी उठती दिखीं। हादसे में ट्रक ड्राइवर मंटू यादव की मौके पर ही मौत हो गई। ब्लास्ट में उसके चिथड़े उड़ गए।

हादसा जिले के नवगछिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र में देर रात नारायणपुर NH 31 पर हुआ। ट्रक भागलपुर की तरफ से खगड़िया की ओर जा रहा था। तभी रसोई गैस सिलेंडर लदे ट्रक में आग लग गई। लपटों की वजह से सिलेंडरों में भी आग लग गई और एक के बाद एक ब्लास्ट होने लगा। हादसा और भयावह हो सकता था, क्योंकि घटनास्थल से महज 200 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप है। एक सिलेंडर पेट्रोल पंप की छत पर भी जाकर गिरा, लेकिन वहां कोई नुकसान नहीं हुआ। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

हादसे की सूचना पर स्थानीय थाना और पसराहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। नवगछिया अनुमंडल से अग्निशमन की गाड़ियां भी पहुंची। ब्लास्ट खत्म होने के बाद आग पर काबू पाया गया। करीब 1 घंटे तक धमाके होते रहे। धमाके की आवाज से स्थानीय लोग भी वहां पहुंच गए।

200 मीटर की दूरी पर था पेट्रोल पंप

100 सिलेंडर के धमाके से पूरा इलाका हिल गया। लोग डर से अपने घर में दुबके हुए थे। ये हादसा और बड़ा हो सकता था। घटनास्थल से 200 मीटर के करीब पेट्रोल पंप भी है। एक सिलेंडर पंप की छत पर भी जाकर गिरा, लेकिन राहत की बात रही कि पंप पर किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। पेट्रोल पंप और वहां काम कर रहे सभी कर्मी सुरक्षित हैं।

घर की खिड़कियां हिल रही थीं

धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के क्षेत्र में जो भी घर था उसकी खिड़कियां तक हिल रही थीं। लोग डर से घर से बाहर तक नहीं निकल रहे थे। NHAI की एंबुलेंस गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। आग खत्म होने के बाद क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहन के मलवे को NH 31 से हटाया गया। प्रशासन यातायात बहाल करने में लगा हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

5 घंटे ago

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

21 घंटे ago