Bihar

बिहार के नए डीजीपी घंटों खंगाल रहे पुरानी फाइलें, आरएस भट्टी की हिट लिस्ट में कौन-कौन ?

आरएस भट्टी ने जब से बिहार के नए डीजीपी के रूप में पदभार लिया है. तब से उनकी खूब चर्चा है. वह कड़क अफसर के तौर पर जाने जाते हैं. ऐसे में आरएस भट्टी के आने से बिहार के लॉ एंड ऑर्डर में सुधार होने की उम्मीद की जा रही है. वह लगातार एक्शन मोड में भी दिख रहे हैं. बीते दिनों उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कई क्राइम को रोकने के लिए कई टास्क भी दिया है. आरएस भट्टी 20 दिसंबर से अब तक लगातार सुबह कार्यालय आते हैं और देर शाम तक नयी और पुरानी फाइलों को गंभीरता से खंगालने में जुटे रहते हैं.

डीजीपी आरएस भट्टी पुलिस महकमा की सभी इकाइयों मसलन CID, ATS, STF और EOU समेत अन्य के कामकाज का जायजा ले रहे हैं. वहीं विधि-व्यवस्था की कमान संभालने वाले एडीजी, एडीजी (मुख्यालय) समेत अन्य अधिकारियों के साथ गहन मंथन कर रहे हैं. कुछ इकाइयों के प्रमुखों से डीजीपी की बैठक हो चुकी है.

बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में बची हुई इकाइयों की समीक्षा की जाएगी. माना जा रहा है कि डीजीपी सभी स्तर पर तमाम इकाइयों की समुचित समीक्षा करने के बाद कुछ अहम निर्णय ले सकते हैं. ऐसे में डीजीपी की हिट लिस्ट में किस-किस के नाम होंगे ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

बता दें कि पदभार ग्रहण करने के दूसरे दिन ही डीजीपी थाना से लेकर जिला और मुख्यालय स्तर के सभी अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी से काम करने का पाठ पढ़ा चुके हैं. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगायी गयी इस क्लास में उन्होंने इफेक्टिंग पुलिसिंग के साथ ही अपराधियों को दबोचने के लिए मुहिम चलाने का स्पष्ट निर्देश दिया था. DGP राजविंदर सिंह भट्टी ने सीधे शब्दों में सभी जिलों के SP और थानेदारों को चेता दिया है. उन्होंने कहा कि क्रिमिनल को नहीं दौड़ाओगे तो वो आपको दौड़ाएगा. चुन लो दोनों में से क्या करना है और मैं देखूंगा कि आप क्रिमिनल को दौड़ा रहे हो या नहीं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

2 घंटे ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

8 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

10 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

21 घंटे ago